दल्ली राजहरा सोमवार 27 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893765541तेलुगु मातृभाषा होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय लोकगायिका के रूप में पहचान बनाने वाली लोक गायिका ज्योति सोनी व उनकी टीम द्वारा खलारी की सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत और उनकी मिट्टी की महक से सरोवर हो उठी।ज्योति सोनी दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 26 में तीन बार की वर्तमान पार्षद है, समाजसेवा के साथ साथ संगीत में रूचि रखती है। ज्योति सोनी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मन मोह लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251027-WA0060.mp4उनकी टीम में लोकगीत में ज्योति भट्टी, विज्जु , चंचल ने लोक गीत का सुंदर प्रस्तुति दी व 35 कलाकारों ने आयोजन स्थल पर देर रात्रि से सुबह तक झूमते सुर और ताल की लहरे गूंजती रही।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251027-WA0059.mp4जिसमें लोक संस्कृति की सुंदरता और परंपरा का जीवंत झलक रहा था। कार्यक्रम का आयोजन गणेश उत्सव समिति खलारी कुम्हार पसरा बालोद जिला द्वारा किया गया था।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251027-WA0058.mp4 ज्योति सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति से जुड़े गीतों के साथ आधारित लोकनृत्यों की भी प्रस्तुति दिया गया। सांस्कृतिक समारोहों का उद्देश्य विभिन्न समुदायों की लोक परंपराओं को आगे बढ़ाना है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे ।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजित करने हेतु संपर्क करे _ 6261541211Spread the lovePost navigationसेजेस कुसुम कसा के लक्ष्मी मानिकपुरी का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन । सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर कांग्रेस जनों ने छठ उपासक, छठ व्रतियों और नगर वासियों को दी बधाई ।