छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जिलाधीश के माध्यम से सौपा ज्ञापन!

दल्ली राजहरा
बुधवार 19 मार्च 2025
भोजराम साहू 9893765541

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया l उसी क्रम में आज बालोद जिलाधीश को भी ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन के माध्यम से वित्त मंत्री को बताया है कि भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक 10-12 फरवरी को गुवाहाटी में संपन्न हुई थी l इस बैठक में भारत सरकार का केन्द्रीय बजट 2025-26 पर प्रस्ताव पारित किया गया था l
भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2025 को प्रस्तुत बजट में जहां आयकर सीमा बढ़ाकर कर्मचारी जगत को राहत दी गयी है। वही डेयरी उद्योग, मत्सय उद्योग, गिग वर्कर एवम् लघु उद्योगो को भी राहत प्रदान की है। वरिष्ठ नागरिकों को भी टी०डी०एस द्वारा राहत देकर उनका सम्मान किया गया है। कैंसर जैसी बीमारी की दवा पर आयात शुल्क में छूट देकर राहत दी गई है, वही स्टार्टअप चमड़ा उद्योग ढांचागत विनिर्माण के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा का महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जिसका यह कार्य समिति स्वागत करती है। किन्तु वित्त मंत्री को 6 जनवरी 2025 को बजट पूर्व बैठक में भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिये गये सुझावों पर अपेक्षा के अनुरूप पूरी तरह कार्यवाही नहीं की गई।





