दल्ली राजहरामंगलवार 18 मार्च 2025भोजराम साहू 9893 765541 विश्वभर में 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता है l जिसे मानाने का उद्देश्य टीबी के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाना है l इसी विषय को लेकर शहीद अस्पताल में दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च तक टीबी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है l साप्ताहिक कार्यक्रम के रुपरेखा के अनुसार आज दिनांक 18 मार्च को नगर पालिका परिषद् दल्ली राजहरा में शहीद अस्पताल के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं जन प्रतिनिधियों के साथ एक दिवसीय चर्चा रखी गई lजिसमे टीबी के फैलाव, बचाव एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई l शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जाना ने टीवी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टीवी से घबराने की आवश्यकता नहीं है यह एक ठीक होने वाली बीमारी है l जिसका सही समय पर सही इलाज और दवा का सेवन सही तरीका से किया जाए तो मरीज बहुत जल्दी ठीक हो जाता है l उन्होंने बताया कि टीवी का सबसे प्रमुख लक्षण है लगातार खांसी आते रहना कभी-कभी खांसी के साथ खून भी आ जाता है l टीवी के लक्षण है यदि किसी मरीज को बुखार खास तौर पर शाम को आना, छाती में दर्द होना , वजन कम होना , भूख में कमी होना , कमजोरी और थकान महसूस होना , रात में ज्यादा पसीना और सांस लेने में तकलीफ होना , जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हो तो आप इस नजरअंदाज ना करें l पास के अस्पतालों में जाकर जांच करवाए lयदि टीवी के लक्षण आप में नजर आते हैं तो आप बिल्कुल भी ना घबराए l इसका इलाज है l इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए नियमित और सही दवाई का पूरा कोर्स लेना जरूरी है l दवाई का प्रभाव कुछ ही समय बाद दिखाना चालू हो जाता है मान लों आप में लक्षण है तो खासते , छींकते समय मुंह में रुमाल रखें l किसी को अपने झूठे चीज खाने को ना दें l सार्वजनिक जगह पर ना थूके l छोटी सी सावधानी आपके जीवन बचा सकती है इसलिए ध्यान रखें l शहीद अस्पताल में इसका इलाज होता है यदि आप में लक्षण दिखता है तो शहीद अस्पताल आकर आप अपना इलाज करवा सकते हैं l नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि शहीद अस्पताल द्वारा टीवी मुक्त दल्ली राजहरा के लिए किया जा रहा कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है l शहीद अस्पताल के द्वारा 16 मार्च से 22 मार्च तक टीवी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है l इसके लिए मैं अस्पताल के सभी कर्मचारीयो एवं डॉक्टरों को बधाई देता हूं l शहीद अस्पताल हमेशा जनहित में कार्य आगे रहता है l नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा भी आपके कार्यों का सम्मान करता है तथा जब भी आपको नगर पालिका परिषद की आवश्यकता हो हम आपके जनहित कार्य में हमेशा सहयोग करेंगे l कार्यक्रम में खासकर “निक्षय मित्र योजना” पर सभी ने विशेष रूचि दिखाते हुए निक्षय मित्र बनने हेतु सहमती जताई l नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी के द्वारा 01 टी बी मरीज को गोद लेने कि बात कही गई l इसी कड़ी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पुरोबी वर्मा के द्वारा 01 मरीज, वार्ड क्र. 07 के वार्ड पार्षद वीरेन्द्र साहू के द्वारा अपने वार्ड के सभी मरीज, वार्ड क्र 03,0 4 ,21, 22 ,24, और 27 के पार्षदों द्वारा भी 01मरीज को गोद लेने की बात कही है lडॉ. शैबाल जाना के द्वारा स्वक्षता मित्र महिलाओ के स्वस्थ्य परिक्षण हेतु हेल्थ कार्ड बनाकर आवश्यक टीकाकरण जैसे हेपेटाइटिस एवं टिटनेस निःशुल्क करने की घोषणा की lटी बी के अलावा भी शहर के अलग अलग स्वास्थ्य समस्याओ पर भी चर्चा की गई l विशाल मोटवानी जी ने शहीद अस्पताल को शहर की रीढ़ की हड्डी के रूप में बताते हुए राम नवमी के अवसर पर 01 मरचुरी बॉक्स प्रदान करने की घोषणा की lhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250318-WA0031.mp4 कार्यक्रम की अगली कड़ी मे शहीद अस्पताल के कर्मचारियों एवं छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के सदस्यों के द्वारा टी बी मुक्त दल्ली राजहंरा के नारे के साथ रैली निकाली जो कि अस्पताल से निकलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गुप्ता चौक, शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक ,माइंस ऑफिस होते हुए वापस शहीद अस्पताल पहुंचे lSpread the lovePost navigationश्याम जायसवाल (भाजपा युवा नेता ) एवं संजय सिंह ने तोरण लाल साहू ( नगरपालिका अध्यक्ष ) एवं मनोज दुबे (नगर पालिका उपाध्यक्ष ) का सम्मान भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जिलाधीश के माध्यम से सौपा ज्ञापन!