दल्ली राजहराशुक्रवार 26 दिसंबर 2025भोजराम साहू 9893 765541शहीद सुदामा क्लब द्वारा 9 ए साइड 5 दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आज आखिरी दिन था जिसमें आर एफ ए राजहरा सीनियर और आर एफ ए जूनियर के मध्य मुकाबला हुआ । दिन का पहला फुटबॉल मैच बालिकाओं को खेल में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालिकाओं का मैच रखा गया था । जिसमें चिखली फुटबॉल क्लब और आर एफ ए राजहरा बालिकाओं के मध्य खेला जाना तय हुआ ।मैच का मुख्य निर्णायक शत्रुघ्न यादव थे, जिसमें राजहरा बालिकाओं की टीम ने पहला गोल किया और 1-0 से बढ़त बना ली,हाफ टाइम के बाद फिर से राजहरा एफसी से गोल दागा और 2-0 आगे रही और मैच में जीत हासिल की, फाइनल का महामुकाबला आर एफ ए राजहरा और जूनियर के मध्य दोपहर 3:40 मिनट पर चालू हुआ, सीनियर की टीम दबाव बनाते हुए खेल शुरू किया और जवाबी कारवाही में जूनियर ने डिफेंस कर बखूबी खेल प्रदर्शन किया ।दोनों ही टीम का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसमें पहला गोल सीनियर टीम से लोकेश कुमार ने किया और अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई, सभी अतिथियों का सम्मान के पश्चात मैच पुनः आरंभ किया गया, दोनों टीमों की आक्रामक होकर भिड़े, जूनियर टीम भी लगातार कोशिश करती पर गोल करने असफल रही, सीनियर की टीम में आगे और अच्छा प्रदर्शन करते हुए, अपना दूसरा और तीसरा गोल लगातार दागा, और अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिला कर टीम जीत के दहलीज ला कर खड़ा कर दिया ।इस प्रकार मैच खत्म हुआ और चैंपियन टीम रही आर एफ ए सीनियर राजहरा जिन्होंने यह मैच 3/0 से जीता lकार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैबाल जाना मुख्य चिकित्सा अधिकारी दल्ली राजहरा ने किया, मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू जी, प्रमुख अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, प्रमुख अथिति श्री जनक लाल ठाकुर पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, शेषनाग गुप्ता, सोमनाथ उइके अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ राजहरा, रामेश्वर साहू, प्राची सिन्हा वार्ड क्रमांक 14 पार्षद, रोशन पटेल पार्षद वार्ड 20, चंदप्रकाश सिन्हा , अशोक बंबेश्वर ब्लॉक कांग्रेस राजहरा, रवि जायसवाल ,जीत गुहा नियोगी प्रदेश अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा,अजय शर्मा , सौरभ लूनिया, सौरभ लूनिया ने शहीद सुदामा ग्राउंड के लिए लाइटिंग के व्यस्था के लिए 5 लाख का कार्य करवाए जाने की घोषणा किया और भविष्य में नगर पालिका अध्यक्ष ने भी इस ग्राउंड की मरम्मत कर नए नए प्रतिभाओं को निखारे इसके अपनी मंसा जताई ।Spread the lovePost navigationपरिक्षेत्रीय साहू समाज कोन्डे पावर हाउस में हुआ तहसील साहू संघ के पदाधिकारीयो का सम्मान । गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा में स्थापना के 45 वा वर्ष में सम्पन्न हुआ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ ।