दल्ली राजहरा

शुक्रवार 26 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में आज 45 वा स्थापना दिवस के अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया था । विदित हो कि आज ही के दिन 25 दिसम्बर 1981 को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का दल्ली राजहरा आगमन हुआ था । उनके ही करकमलो से दल्ली राजहरा गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना हुई थी । इस पावन क्षण को गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने आज एक कुंडीय यज्ञ संपन्न कर याद किया ।

 आज पंडित देव प्रसाद आर्य के द्वारा एक कुंडी यज्ञ संपन्न कराया गया । इस अवसर पर हीरालाल पवार (व्यवस्थापक ) सोनसाय लटियारे (ट्रस्टी ) धर्मपाल नायक( ट्रस्टी ) संतोष कोरटिया (ब्लॉक समन्वयक ) रेणुका गंजीर ( ट्रस्टी ) मंजू साहू वीणा साहू ( टाउनशिप ) दमयंती पवार , विमला गंधर्व , धीरपाल ठाकुर (परिवाजक ) दिलेश्वरी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

हीरालाल पवार (व्यवस्थापक) ने नगर वासियों एवं धर्म प्रेमियों से गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मंदिर का पुन: निर्माण किया जा रहा है इसमें सहयोग करने की अपील की गई है ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!