दल्ली राजहरा

शनिवार 27 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ/ महिला मुक्ति मोर्चा ने विवादित स्थान से वादा करने के बाद भी शराब दुकान नहीं हटाएं जाने के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को  ज्ञापन सौंपा है । वार्ड क 18 पुराना बाजार दल्ली राजहरा में स्थित प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में तत्कालिक परिस्थितियों में पुराना बाजार क्षेत्र कि आम जनता ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रख कर प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान को पुराना बाजार वार्ड कं.18 दल्ली राजहरा में न खोले जाने कि मांग रखी थी ।

शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने भी जनता कि मांग को जायज बताकर प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान को हटाए जाने कि सहमति जताई थी  । जिसमे डिप्टी कलेक्टर बालोद, नगर पुलिस अधीक्षक , अनुविभागीय दंडाधिकारी  दल्ली राजहरा, जिला आबकारी अधिकारी बालोद, अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा, व अन्य जनप्रतिनिधी शामिल थे । इन्होने दुकान को हटाए जाने पर सहमति जता कर जनता से एक सप्ताह का समय मांग कर उन्हे पुरी तरह भरोसा दिलाया और वादा किया कि हम स्वंय एक सप्ताह के भीतर दुकान में ताला लगाकर दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करेंगे । लेकिन एक माह  बीत जाने पर भी दुकान वही संचालित है, और इस मामले को कानूनी दाव पेच में फसाया जा रहा है ।

शासन प्रशासन ने मिल कर आम जनता के साथ वादा खिलाफी कर विवादित स्थान पर दुकान चालू कर आम जनता कि भावनाओं के साथ  खिलवाड़ किया जा रहा है । आने वाले दिनो में आम जनता इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन कि होगी।

विषय कि गम्भीरता और आम जनता कि मांगो और हितो को ध्यान में रखते हुए, इस मामले को कानूनी दाव पेच में न फसा कर प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान पुराना बाजार वार्ड क्र.18 दल्ली राजहरा को हटाने कि कार्यवाही तत्काल करे।

➡️????????क्या है मामला ????????⬅️

 पुराना बाजार क्षेत्र में अंग्रेजी प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा शहीद अस्पताल के डॉक्टर नर्स एवं कार्यकर्ता तथा एवं वार्ड क्रमांक 10 ,11, 12 ,14 ,15 एवं 18 के निवासी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं वार्ड पार्षद मालती निषाद अरुणा रामटेके तरुण साहू ने 10 नवंबर 2025 को शराब दुकान खोले जाने के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था शराब दुकान के विरोध में सभी ने शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया अंत में प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए 22 नवंबर 2025 को 7 दिन के अंदर शराब दुकान बंद करने की बात कही थी । इस बैठक में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उईके महामंत्री रामचरण नेताम शैलेश बमबोड़े बिहारी लाल ठाकुर प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर एसडीएम सुरेश साहू सौरभ लूनिया नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू मालती निषाद अरुणा रामटेके तरुण साहू और विशाल मोटवानी के समक्ष प्रशासन ने 7 दिन के अंदर शराब दुकान बंद करने के लिए सहमति जताई थी।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!