दल्ली राजहरा
सोमवार 12 जनवरी 2026
भोज राम साहू 9893765541
भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भगवान सोमनाथ मंदिर की 1000 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश के साथ-साथ राजहरा भाजपा मंडल द्वारा भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार, समय सुबह 11 बजे, स्थान शिव मंदिर, वार्ड क्रमांक 7, राजहरा में भगवान सोमनाथ का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

कार्यक्रम में राजहरा मंडल के वरिष्ठ, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष  रामेश्वर साहू  महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री  शीतल नायक , पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष  श्याम जायसवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष  तोरण साहू , मंडल महामंत्री  प्रकाश ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष गण  मुकेश खस, सुरेन्द्र बेहरा, गीता मरकाम, मंडल मंत्री  समर्थ लखानी, तथा वार्ड पार्षद  भूपेन्द्र श्रीवास, सुरेश जायसवाल,  तरुण साहू सहित  सागर गनिर,  प्रमोद कुमार,  गिरधर सिन्हा,  महेन्द्र सिंह, राहुल साहू,  राहुल शर्मा, रमनी बाघ,  उषा साहू,  किरण सिन्हा,  नंदा पसीने,  ममता पटेल एवं भाजपा के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारत की सनातन संस्कृति, आत्मबल और पुनर्निर्माण की जीवंत प्रतीक है, जिसने हजारों वर्षों के आक्रमणों के बावजूद अपनी अस्मिता बनाए रखी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, धर्म एवं समाज की उन्नति की कामना के साथ किया गया।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!