विविध
धान के कटोरे को लूट रही है सरकारी महकमे और नाम दे रही है चूहों का” ।:— छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

दल्ली राजहरा
रविवार 25 जनवरी 2026
भोज राम साहू 98937 65541
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ और जिला किसान संघ बालोद ने सरकारी महकमे के भ्रष्टाचार करने के तरीके को चूहा खाने का बहाना बताया एक नाटकीय और हास्यास्पद बात बताया, करोड़ों के धान का गबन का मामला है जिसको सरकार के अधिकारी महज चूहा खा जाने का बहाना देकर टाल रही है, छत्तीसगढ़ का आम जनता और किसान इतना भी न समझ नहीं है कि करोड़ों के धान गबन के मामला को न समझ पाए,छत्तीसगढ़ के हर जिले में धान का घोटाला हो रहा जिस पर सरकार चुप्पी साधे हुए, अगर छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार सुशासन स्थापित कर चुकी है तो धान घोटाले की मामले पर सी बी आई की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए पर वर्तमान की बीजेपी सरकार और कृषि मंत्री राम विचार नेताम इस पर चुप बैठे है मतलब साफ है इस राज्य में सरकारी अधिकारियों के साथ ही साथ धान माफियाओं का भी धंधा धडल्ले से चल रहा है और छत्तीसगढ़ की सरकार सुशासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है l

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर ने राज्य के विभिन्न जिलों में हो रहे धान घोटाले की निंदा करते हुए कहा कि सरकारी महकमा धान के कटोरे को खाली करने पे तुली हुई है, ये अब धान में भी भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है, लगता है कृषि मंत्री को इस बात की खबर नहीं है छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा इतने बड़ी मात्रा में जब धान खरीदी कर धान मंडियों से करोड़ों का धान गायब हो रहा और कृषि मंत्री चुप बैठी है, धान मंडियों से धान उच्च अधिकारियों और मंत्रियों के सय में किया जा रहा है जिसको कनिष्ठ अधिकारीयो के ऊपर थोपा जा रहा है, क्यूंकि उच्च स्तरीय मंत्री और अधिकारी के बिना अनुमति के इतनी बड़ी मात्रा में धान गायब होना आसान नहीं ये धान माफियाओं और सरकार की मिली भगत है राज्य की बीजेपी सरकार को इस पर जांच कार्यवाही करना होगा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीद कर करोड़ों का धान गबन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने भी सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए और कहा कि धान मंडियों से इतने बड़ी मात्रा में कहा गायब हो रहा है,राज्य के विभिन्न जिले कवर्धा, महासमुंद, बालोद, कांकेर, जांजगीर चांपा, सक्ति में ऐसे घटनाएं हो रही है ।
सरकार केवल कागजों में इसकी भरपाई की बात कर रही वास्तव में जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है कार्यवाही के नाम का कनिष्ठ कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की बात हो रही है इतनी बड़ी में मात्रा में ये गड़बड़ी हो रही है जो सरकार की लापरवाही और धान घोटाले किए जाने का षडयंत्र है जिसमें छत्तीसगढ़ के आम जनता और किसानो को ठगा जा रहा है, हम सरकार के ऐसे भ्रष्टाचारी कार्य की निंदा करते है धान मंडियों से गायब धान की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते है।

जिला किसान संघ बालोद के अध्यक्ष गैद सिंह ठाकुर ने धान मंडियों में हो रहे करोड़ों के धान गबन के मामला पर सरकार पर सीधा सीधा आरोप लगाया वर्तमान सरकार आखिर कर क्या रही है धान मंडियों में कही धान सड रहा है तो कहीं धान रातों रात गायब हो रहा है आखिरी इस सरकार में कोई जवाबदेही है या नहीं केवल राम के नाम पर राज्य के जनता के साथ खेल खेला जा रहा है वास्तविक काम कुछ नहीं हो रहा है। किसानो के मेहनत से उपजाए धान पर भी घोटाला करने से पीछे नहीं हट रही है ये सरकार धान में घोटाला होना राज्य में भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने सरकार के इस धान गायब करने वाला कार्य पुरजोर विरोध किया और सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ के किसानो की मेहनत से उपजाए धान पर भ्रष्टाचार करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा महज दो सालों में सरकार ने राज्य की स्थिति दयनीय कर दिया।माइंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने सरकार के इस धान गायब करने वाला कार्य पुरजोर विरोध किया और सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ के किसानो की मेहनत से उपजाए धान पर भ्रष्टाचार करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा महज दो सालों में सरकार ने राज्य की स्थिति दयनीय कर दिया।




