दल्ली राजहरा

शुक्रवार 20 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

महेंद्र गंजीर ( नगर अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा ) ने कनिष्ठ अभियंता (वि.) छ.ग.रा. वि.वि.क. मर्या. चिखला कसा (दल्ली राजहरा) को ज्ञापन सौंपकर वार्ड नं. 16. के मुख्य मार्ग के ऊपर हाई टेन्शन तार (11 के.व्ही.) झुल कर नीचे आ जाने की जानकारी व त्वरित कार्यवाही कर ठीक किये जाने के लिए अनुरोध किया है ।

विदित हो कि वार्ड नं. 16, कोण्डे दफाई के मुख्य मार्ग के ऊपर हाईटेन्शन तार (11 के.व्ही.) झुल कर जमीन से लगभग 10 से 12 फीट में आ गया है। यहाँ पर एक पोल से दुसरे पोल की दूरी लगभग 300 से 350 फीट है। जिसके कारण तार काफी नीचे आ गया है। इसी मार्ग से जगन्नाथ पॉवर एवं इस्पात में काम करने वाले लगभग 400 कर्मचारी प्रतिदिन आना जाना करते हैं, वार्डवासी, स्कूली बच्चे, ग्राम कोनड़ेकसा, धोबेदण्ड, दर्राटोला, झिंकाटोला के ग्रामीण भी इस मार्ग से प्रतिदिन आना जाना करत है। साथ ही बड़ी वाहनों का भी आवागमन रहता है। जिससे हमेशा खतरा व जानमाल का भय बना रहता है।

महेंद्र गंजीर ने अनुरोध किया है कि इस हाई टेन्शन तार को अति शीघ्र ठीक करें जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और अनहोनी व जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!