कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

सीमा बक्शी ( मुनपा अधिकारी )के निर्देशन में हुआ बस स्टेशन में यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था ।

दल्ली राजहरा
बुधवार 8 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 गर्मी की शुरुआत होते ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी शहर के बस स्टैंड में आम लोगों और राहगिरों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर एटीएम का निरीक्षण करने पहुंची । वाटर एटीएम में नलों में पानी के प्रवाह पर तत्काल पेयजल विभाग के लोगों को बुलाकर मशीनों की तकनीकी जांच कर मरम्मत कार्य कराकर वाटर एटीएम का संचालन किया गया । ताकि लोगों को पीने के पानी खरीदना न पड़े एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके ।
वाटर एटीएम का संचालन करने में स्वच्छता प्रभारी सतीश चंद्राकर,भंडार प्रभारी पंकज चंद्राकर एवं पेयजल विभाग के मिथिलेश ठाकुर सहित तकनीकी टीम थे ।
Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!