दल्ली राजहरा

शनिवार 21 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

शासकीय महाविद्यालय बालोद के प्रतिभावान छात्र लक्ष कुमार साहू ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह परीक्षा शांति कुंज हरिद्वार के द्वारा स्कूलों में प्रति वर्ष ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर अलग अलग स्तर पर स्कूलों में प्राथमिक पूर्व माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक और कॉलेज स्तर पर आयोजित किया जाता है। लक्ष कुमार साहू के इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष भारतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा विभिन्न स्तरों पर किया जाता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय बालोद में भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लक्ष कुमार साहू ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
लक्ष कुमार साहू की इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। परीक्षा के संयोजक एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली राव, प्रो. जी. एन. खरे, डॉ. तुलाराम ठाकुर, प्रो. जे. आर. नायक, प्रो. आर. डी. साहू, अतिथि शिक्षक मिथलेश कुमार साहू, सुश्री शोभा वैष्णव, सुश्री रानू देशलहरे, देवेंद्र कुमार साहू, गजेन्द्र ढीमर, जागृति बारले तथा अन्य प्राध्यापकों एवं सहपाठियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष कुमार साहू भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर संस्था और समाज का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!