
दल्ली राजहरा
सोमवार 02 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
मानव संसाधन विभाग लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा के तत्ववाधान में मुख्य महाप्रबंधक सभागार में दिनांक 28.02.2026 को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.बी. गहरवार मुख्य-महाप्रबंधक (खदान), विशिष्ट अतिथि एस. आर. बास्की महाप्रबंधक सी.एस. प्लांट राजहरा यंत्रीकृत खदान एवं एस. मनोज कुमार महाप्रबंधक स्पेशल प्रोजेक्ट थे।

कार्यक्रम में फरवरी माह में सेवानिवृत हो रहे 03 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र और खान समूह को दी गई सेवाओं के लिए सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को धन्यवाद दिया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में योगदान के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं भविष्य में शारीरिक आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से सुखमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दी गई।

आनंद कुमार सहायक प्रबंधक मानव संसाधन विभाग ने सेवानिवृत कर्मचारियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए अश्वस्त किया। सीटू यूनियन से गुरुवेलु, इंटक से तिलक राम मानकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान मजदूर संघ के श्री राजेंद्र बेहरा ने सेवानिवृत्ति पश्चात जीवन व्यतीत करने के तरीकों पर परामर्श दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में नारद राम ध्रुवे, संजय सिंह नेताम एवं शुभे राम ठाकुर उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन एम डी चंद्राकर अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन आनंद कुमार सहायक प्रबंधक मानव संसाधन विभाग ने दिया ।





