दल्ली राजहराशनिवार 28 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541 वनांचल विकासखंड डौंडी के बी आर सी सभागार में- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई डौंडी की ओर से शैक्षिक कैलेंडर वर्ष- 2026 का विधिवत विमोचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष माननीय श्री भोला राम नेताम जी ने कहा शिक्षकीय कार्य सृजन का कार्य होता है- हमे बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयास करनी चाहिए एवं जीवन मे आगे बढ़ने की बेहतर मार्गदर्शन देनी चाहिए और विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट शिक्षको को प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाना चाहिए। आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों का सदैव सहयोग बच्चो व शिक्षको के हित मे रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन श्री देवेंद्र हरमुख जी ने संगठन के कार्यो व शैक्षिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओ पर शिक्षक की भूमिका एकता का महत्व व जमीनी स्तर पर शिक्षको की वेदना को सारगर्भित रूप से रखा। सम्बोधन के क्रम में डौंडी विकासखंड शिक्षाधिकारी- पी के चतुर्वेदी ने विभिन्न कार्य क्षेत्रों के उदाहरण पेश करते हुए शिक्षा जगत से जुड़ी कैलेंडर के महत्व को स्पष्ट किया। ऐसे कार्यक्रम शिक्षको की एकता को बढ़ाते हैं-विचारों का आदान प्रदान होता है एवं अपनत्व की भावना बढ़ती है।उपस्थित शिक्षको- पदाधिकारियों ने विस्तृत परिचर्चा के साथ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। एवं विमोचित कैलेंडर को ब्लाक पदाधिकारी के हांथो समस्त विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनायी गई। आज के कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से जनपद सदस्त तुलेश्वर हिचामी,बी आर सी श्री एस एन शर्मा जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य, जिला पदाधिकारी-अश्वनी सिन्हा,खिलानन्द साहू, सम्भव देवांगन,मदन साहू,अनिल दिल्लीवार ,उत्कल साहू, लालमणी साहू,बसंतमणी साहू, अनिल देवांगन, सुरेश कोठारी, तृप्ति पाल ममता घराना पुष्पांजलि यादव सविता वर्मा, समिता मरकाम अशोक यादव, धर्मपाल नायक सुखराम ठाकुर नंदू यादव बसंत तारम ए रमेश, एवं जिला बालोद के समस्त ब्लाक अध्यक्ष -ब्लाक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहें।Spread the lovePost navigationतेज रफ्तार 18 चक्का ट्राला दुकान में घुसा, बाल बाल बची नन्ही बालिका..! आप भी जानिए कार्यक्रम के तहत राजहरा खदान समूह के कर्मचारियों की पत्नियों ने की भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण ।