कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीडौंडीलोहारादल्लीराजहराबालोदविविध
सावित्री निषाद के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पति ही निकला आरोपी..!

दल्ली राजहरा
मंगलवार 03 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
देवी नवागांव ( थाना बालोद ) का मामला
👉 देवी नवागांव तांदुला किनारे में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता।
👉प्रकरण में सावित्री निषाद (38 वर्ष ) की हुई थी हत्या ।
👉गांव में टीम द्वारा कई दिनो तक कैम्प लगाकर किया हत्या के पहलू की जांच।
👉अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना बालोद की रही विशेष भूमिका।
👉पति ही निकला हत्या का आरोपी।
➡️🔥💥समाचार 💥🔥⬅️
मामले का संक्षिप्त विवरण इस दिनांक 23.02.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवी नवागांव तांदुला किनारे थाना बालोद क्षेत्र में महिला का शव देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण व फोरेसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना बालोद में मर्ग क्र 16/2026 एवं अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल(भा.पु.से.) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किया गया। जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया। महिला का शव सावित्री निषाद निवासी देवी नवागांव का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया गया। टीम द्वारा गांव में कई दिनो तक कैम्प किया गया एवं घटना के हर एक पहलू को ध्यान देते हुए बारीकी से जांच पड़ताल किया गया मुखबिर लगाया गया , ग्रामीणो से घटना के संबंध जानकारी प्राप्त किया गया । मृत महिला के संबध में जानकारी प्राप्त किया जिससे पता चला कि विगत कुछ सालो से महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

वह घरेलू कार्य नही करती थी बार बार अपने मायके दुर्ग बिना बताए चले जाती थी। घटना के एक दो दिन पहले ही अपने ससुराल देवी नवागांव आई थी। टीम द्वारा सभी पहलू पर बारीकी से जांच करने के बाद मृतिका के पति धमेंन्द्र निषाद पर शक होने पर उसे बारीकी से पूछताछ करने पर पहने वह गोल मोल जवाब दे रहा था तकनीकी साक्ष्य व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर दुबारा बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह अपने कथन में बताया कि उसकी पत्नि श्रीमति सावित्री निषाद कुछ दिनो से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। और बिना बताए अपने मायके चले जाती थी। घर का काम जैसे कपड़ा धोना, खाना बनाना घरेलू काम नही करती थी। घटना दिनांक को भी वह सुबह उसकी पत्नि कपड़ा नही धोई ,खाना भी नी बनाई छोटी बेटी बिना खाए स्कूल चले गई, बड़ी बेटी घर में थीं मां भी बिना खाए मीटिंग में चले गई ।
धमेंन्द्र निषाद गांव के छठी कार्यक्रम में गया था वापस आने से पत्नि घर में नही थी। आरोपी धमेंन्द्र निषाद काफी आक्रोश में था। उसे ढूंढने गांव की तरफ गया नही मिलने पर तांदुला नदी तरफ जहां महिलाए शौच करने जाती है कि ओर गया और पुरानी साढ़ी को हत्या की नियत से उठाकर उसे फाड़ कर रस्सी नूमा बना कर अपनी पत्नि को देखा गूस्से से जाकर उसे पटक दिया और अपनी पत्नि के गले मे साड़ी से कई बार लपेट कर उसकी हत्या कर दिया और लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नि द्वारा रखे स्कार्फ को सिर एवं गला में लपेट कर ढक दिया ताकि लोग समझे कि गिरने से स्कार्फ फसने से मृत्यु हुई है। उसके बाद वहां से वापस खेत के रास्ते अपने घर आ गया। आरोपी धमेंन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।




