कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“घर की जिम्मेदारी के साथ नगर को स्वच्छ बना रहीं स्वच्छता दीदियां का, महिला दिवस पर हुआ सम्मान”

दल्ली राजहरा

शुक्रवार 06 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का आज 06 मार्च को जला राम मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन मेहनतकश महिलाओं को बॉटल एवं टिफिन भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि स्वच्छता दीदियां समाज की ऐसी कर्मठ महिलाएं हैं जो प्रतिदिन कड़ी मेहनत करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती हैं। अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उनके समर्पण और परिश्रम के कारण ही नगर स्वच्छ और सुव्यवस्थित दिखाई देता है।

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से इन स्वच्छता दीदियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज में ऐसे कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस प्रकार के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक प्रेरणा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करती हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयश्री जैन लाखानी , किटी दावड़ा, शिल्पा तन्ना, दिव्यांशी जैन, रुचि कुकरेजा, तांशू कथूरिया, नेहा मोरयानी, हरप्रीत छतवाल, मणि जैन, प्राची तोलनी, तवीशी अयान, साक्षी चोपड़ा, सौम्या कुकरेजा एवं अनुराधा जैन उपस्थित रहीं।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!