दल्ली राजहरा शुक्रवार 06 मार्च 2026 भोजराम साहू 9893 765541सड़क हादसे ने कल त्यौहार के दूसरे दिन डौंडी में एक और काला अध्याय लिख दिया । तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार वन विभाग के चौकीदार और डौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध जड़ी बूटी के वैद श्याम सिंह मसीयारे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई ।घटनाक्रम इस प्रकार से है कि ग्राम परसदा निवासी श्याम सिंह मसीयारे (53 वर्ष ) अपने ग्राम परसदा के पास में ढोरीठेमा में वन विभाग में चौकीदार का काम करता था। साथ ही वह इस क्षेत्र का जाना माना जड़ी बूटी का बैद था । वह आज जड़ी बूटी लेने के लिए डौंडी गया हुआ था तथा अपने गांव परसदा वापस लौट रहा था । इसी समय जब डौंडी के बाजार चौक अमित इलेक्ट्रॉनिक के पास पहुंचा था कि दल्ली राजहरा की ओर से आ रहे 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 LM 3499 ने जोरदार टक्कर मार दी और अपनी चपेट में ले लिया जिससे ट्रक के अंदर मोपेड फस गया । तेज रफ्तार ट्रक ने घटना स्थल से लगभग 50-60 मीटर दूरी तक घसीट कर ले गए । जिससे श्याम सिंह मसीयारे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।Spread the lovePost navigationश्याम जायसवाल ने लगाया बैंक मैनेजर पर तानाशाही का आरोप..! “भारत अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर जिले के सभी तहसीलों में एक साथ 9 मार्च को सौंपेंगे ज्ञापन । “:— छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा