
दल्ली राजहरा
रविवार 08 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
राजहरा व्यापारी संघ दल्ली राजहरा, की ओर से सांसद भोजराज नाग के राजहरा प्रवास पर बीएसपी गेस्ट हाउस में तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया तथा सांसद भोजराज नाग से निवेदन भी किया गया की मांग को अति शीघ्र पूरा कर करें ।
दल्ली राजहरा नगर के व्यापारियों एवं नागरिकों की ओर से हम आपका ध्यान नगर की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिनका शीघ्र समाधान नगरहित में अत्यंत आवश्यक है।
➡️🔥💥 चलित 30 बिस्तर अस्पताल को बीएसपी अस्पताल में स्थानांतरित करने के संबंध में 💥🔥⬅️
दल्ली राजहरा में वर्तमान में संचालित 30 बिस्तर का चलित अस्पताल नगर से दूर स्थित होने के कारण आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहां पर पर्याप्त सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः निवेदन है कि उक्त 30 बिस्तर अस्पताल को बीएसपी अस्पताल परिसर में स्थानांतरित कर इसे सर्वसुविधायुक्त बनाया जाए, जिससे नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
➡️🔥💥 औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के संबंध में 💥🔥⬅️
दल्ली राजहरा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। यदि यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाता है तो इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा नगर की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अतः इस दिशा में आवश्यक पहल करने की कृपा करें।
➡️🔥💥 रेलवे क्षेत्र में निवासरत लोगों को मिल रहे नोटिस के संबंध में
💥🔥⬅️




