
दल्ली राजहरा
मंगलवार 10 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
बालोद जिले में “संयुक्त आपातकालीन सेवा वाहन 112” की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की गई कि जिला बालोद में पुलिस विभाग की 112 आपातकालीन सेवा का वाहन उपलब्ध कराया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके।

भाजपा नेता जयदीप गुप्ता द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 112 आपातकालीन सेवा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस सेवा के अंतर्गत पुलिस वाहन उपलब्ध हैं, जिससे दुर्घटना, विवाद, अपराध अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त हो जाती है।





