दल्ली राजहरा
बुधवार 5 मार्च 2025
भोजराम साहू 9893765541

 

परिक्षेत्रीय साहू समाज शहीद चौक बजरंग चौक के द्वारा कल पारिवारिक मिलन समारोह में हुए आय व्यय का विवरण , नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू का सम्मान एवं आगामी 25 एवं 26 मार्च को होने वाले संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा जयंती के संबंध में जानकारी देने के लिए एक विशेष बैठक बुलाई गई थी l इस बैठक में साहू समाज के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू का सम्मान किया गया l

 

परिक्षेत्रीय अध्यक्ष छन्नू राम साहू ने कहा कि हमारे समाज के व्यक्ति का नगर पालिका अध्यक्ष बनना हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है l तोरण लाल साहू जी ने जिस तरह से समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने चार कार्यकाल में बहुत ही मेहनत और लगन के साथ काम किया है l हमें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में दल्ली राजहरा भी एक नए मुकाम पर पहुंचेंगे तथा साहू  समाज के मान प्रतिष्ठा को भी बनाए रखने में बेहतरीन काम करेंगे l

 कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा युवराज साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर तोरण लाल साहू को बधाई दिया और उन्होंने हुए कहा कि हमारे समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा के जयंती के अवसर पर समाज की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है l जिसमें पहले दिन 25 मार्च को नगर भ्रमण के साथ कलश यात्रा होगी विवाह में सम्मिलित होने वाले वर वधू का हल्दी रसम होगा  कार्यक्रम में उपस्थित सभी  व्यक्तियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया है l दूसरे दिन 26 मार्च को निशुल्क आदर्श विवाह के साथ सामाजिक कार्यक्रम होंगे जिसमें आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है तथा समाज के अलावा अन्य समाज के भी सजातीय वर वधू जिनकी सगाई हो चुकी है l उन्हें भी निशुल्क का आदर्श विवाह में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित   करें l

 

 अंत में तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज ने जिस तरह से मुझे मान सम्मान दिया है और जिस भरोसे के साथ पूरी दल्ली राजहरा वासियों ने मुझे नगर पालिका पद के लिए विजय बनाया है l मैं उनकी प्रतिष्ठा में कभी कमी नहीं होने दूंगा तथा आपसे वादा करता हूं दल्ली राजहरा को विकास के राह पर लाने और शहर के समस्याओं को दूर करने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा l
हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और विष्णु देव साय जी के योजनाओं को आप तक लाने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा l इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ,तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ,तहसील साहू उपाध्यक्ष रेखू राम साहू ,रितेश्वरी साहू ,राधिका साहू, मीरा साहू शिवबती साहू गीता साहू राधा साहू श्याम साहू इंदिरा साहू लता साहू निलेश्वरी साहू टकेश्वरी साहू कविता साहू गोमती साहू खिलेश्वरी साहू महेशश्वरी साहू प्रतिमा साहू गंगोत्री साहू फुलेश्वरी साहू शतरूपा साहू तुलसीराम साहू बुधारू राम साहू रूप सिंह साहू भगवत प्रसाद साहू सुंदर लाल साहू धनीराम साहू खिलानंद साहू राजकुमार साहू हूलसी साहू रेखा साहू कपिल दास साहू कामिनी साहू कंचन साहू कृपाराम दयालु राम विनय साहू प्रकाश साहू कृतिका साहू प्रेरणा साहू रोशनी साहू मोनिका साहू लक्ष्मी साहू वीरेंद्र साहू और राजकुमार सार्वा सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!