
दल्ली राजहरा
गुरुवार 12 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माँ कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है l जिसके तहत 15 मार्च 2026 को मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में किया गया है l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे भोजराज नाग (सांसद, कांकेर लोकसभा ) अध्यक्षता करेंगें महेन्द्र कुमार साहू ( अध्यक्ष, जिला साहू संघ, बालोद ) अतिविशिष्ट अतिथि होंगे, अनिला भेड़िया ( विधायक, डौण्डी लोहारा विधानसभा ) प्रीतम साहू (पूर्व विधायक, बालोद विधानसभा क्षेत्र) टहल साहू ( पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छ.ग.) आर.बी. गहरवार (मुख्य महाप्रबंधक, लौह अयस्क खान समूह, राजहरा) तोमन साहू ( चेयरमेन, रेडक्रॉस सोसायटी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा) प्रतिभा चौधरी ( अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बालोद) कुंती देवांगन (अध्यक्ष, नगर पंचायत चिखला कसा) पवन साहू ( पूर्व सलाहकार, प्रदेश साहू संघ छ.ग.) हलधर साहू ( सलाहकार, जिला साहू संघ बालोद)

(मुख्य अतिथि भोजराज नाग को आमंत्रण पत्र सकते हुए समाज के पदाधिकारीगण)
उन्होंने बताया14 मार्च शाम 4 बजे साहू समाज के बेटियों एवं महिलाओ के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी । इस शोभायात्रा में मां कर्मा की तेल चित्र एवं प्रारूप मानव झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा जो मां कर्मा मंदिर से शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप माइन्स ऑफिस चौक साहू सदन शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गांधी चौक होते हुए मां कर्मा मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी l






