कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

ककरेल शाला के शिक्षक जैलेंद्र रामटेके ने भांजी के शादी के उपलक्ष्य में दी न्योता भोज…!

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 20 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

ककरेल की शाला में न्योता भोज का आयोजन

 विकासखंड डौण्डी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल संकुल पथराटोला में पदस्थ सहायक शिक्षक जैलेन्द्र रामटेके द्वारा अपनी भांजी लता खोब्रागड़े के विवाह के उपलक्ष में शाला के सभी बच्चों एवम् स्टाफ को आंशिक न्यौता भोज के रुप में नमकीन व लड्डू का वितरण किया गया |

शाला के बच्चों ने इस अवसर को विशेष बनाने के लिए फूलों से नवदंपत्ति को शुभ विवाह लिखकर रामटेके जी एवं नवदम्पत्ति को शुभकामनाएं दी |

इस न्यौता भोज में माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सोहनलाल जैन, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पवन कुमार यादव, शिक्षक सुमरित ठाकुर, ओमप्रकाश सोयाम,हलधर प्रसाद साहू और सोहन लाल ठाकुर तथा शाला के समस्त बच्चों ने अपनी सहभागिता प्रदान की |

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!