दल्ली राजहरा

बुधवार 15 जनवरी 2025

भोजराम साहू 98937 65541

तहसील मरार (पटेल) समाज डौण्डी का माँ शाकम्भरी महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2025, रविवार को लोडिंग साईडिंग, वार्ड क्र. 19, दल्ली राजहरा में संपन्न होगा l

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रखी गई है l माता सेवा एवं माता जी की आरती – प्रातः 9:30 बजे शोभा यात्रा प्रातः 10.30 बजे भोजन प्रसाद वितरण दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगा विभिन्न ग्राम प्रमुखों एवं पदाधिकारियों का स्वागत दोपहर 2 बजे , युवक-युवती परिचय सम्मेलन दोपहर 2.30 बजे ,अतिथियों का आगमन एवं स्वागत – सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 3.00 बजे से प्रारंभ होगा l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे अनिला भेड़िया जी (विधायक, डौंडीलोहारा विधानसभा)

अध्यक्षता करेंगे ईश्वर पटेल जी (अध्यक्ष को. मरार समाज तहसील डौण्डी) विशिष्ट अतिथिगण होंगे सुनील पटेल (अध्यक्ष छ.ग.को. मरार समाज), शीबू नायर जी ,यज्ञदेव पटेल जी वेदलाल पटेल, पीयूष सोनी जी , अशोक बांबेश्वर जी , कांशी राम निषाद जी , महेन्द्र सिंह (गुड्डू ) कोमल पटेल , प्रीतम पटेल , नीलकंठ पटेल , दीपक पटेल, दुष्यंत पटेल , रोशन पटेल , सियाराम पटेल , कोमल पटेल , गिरधर पटेल , द्वारिका प्रसाद पटेल और संतूराम पटेल होंगे l

समस्त मरार (पटेल ) समाज तहसील डौंडी ने सामाजिक लोगों से सह परिवार दल्ली राजहरा में आयोजित इस कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं सफल करने की आग्रह किया है l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!