कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“घरेलू गैस सिलेंडर की व्यावसायिक रूप से ना करें उपयोग।” :–कांबले गैस एंड डोमेस्टिक अप्पलाइसेंस।

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 20 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541

दल्ली राजहरा में नहीं है घरेलू गैस सिलेंडर की कमी..। “:– कांबले गैस एंड डोमेस्टिक अप्पलाइसेंस  

शहर में व्यवसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद होने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई में एक निश्चित समय अवधि सुनिश्चित कर देने से होटल एवं शहर में छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों पर संकट आ पड़ी है । जैन भवन चौक बीएसपी स्कूल क्रमांक 2 के सामने ,श्रम वीर चौक, स्टेट बैंक के सामने जैसे कई जगहों पर फास्ट फूड जैसे मोमोज मुंगोड़ी समोसा जैसे छोटे व्यवसाय करने वाले कई  दूकानदार लोग घर बैठने को मजबूर हो गए हैं । क्योंकि ये व्यावसायिक सिलेंडर की जगह पर घरेलू सिलेंडरों का भी उपयोग कर अपना रोजगार चलाते थे । लेकिन घरेलू सिलेंडरों की  डीलवरी का समय अवधि बढ़ जाने से इन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । जिसके कारण मजबूरी वश अपना धंधा बंद कर घर में बैठे हैं । 

 इस संबंध में जब शहर के एकमात्र गैस सिलेंडर के सप्लाई करने वाले कांबले गैस एंड डोमेस्टिक अप्पलाइसेंस के वितरक सतीश कांबले से जानकारी लिया गया ।

तब उन्होंने बताया कि शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की क़िल्लत नहीं है ।लेकिन ग्राहकों ने अफवाह के कारण घरों में भरी गैस सिलेंडर होने के बाद भी बुकिंग कराये जाने के कारण वितरण करने में विलंब हो रहा है । कंपनी के द्वारा सिलेंडर की सप्लाई जितनी मात्रा में की जाती है । वह नियमित तौर पर जारी है और हमारे द्वारा भी ग्रामीण अंचल एवं शहरी क्षेत्र दोनों जगह सप्लाई नियमित रूप से की जा रही है । 

 

शासन के द्वारा गैस की कालाबजारी रोकने के लिए ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग कराने की नियम बनाया है ।साथ ही गैस सिलेंडर बुकिंग कर्ता ग्राहकों तक पहुंचा है कि नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए कंपनी की ओर से छह अंकों की ओटीपी की मांग भी की जा रही है । जिसे गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मचारियों को देना अनिवार्य है ।

 

 साथ ही शासन के द्वारा बुकिंग के उपरांत शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन के बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की जा रही है । बुकिंग होने के उपरांत 3 से 4 दिन के अंदर उपभोक्ता के घरों में सिलेंडर पहुंचा दी जा रही है ।व्यावसायिक सिलेंडर की बुकिंग अभी बंद है । वह अति आवश्यक सेवा जैसे अस्पताल विभिन्न सरकारी संस्थाओं स्कूलों में ही चालू है । उन्होंने बताया कि ऐसा जानकारी मिला है कि आगामी दिनों में ग्राहकों के द्वारा जो पूर्व में प्रति माह सिलेंडर की खपत होती थी उससे 30% ही सिलेंडर दिया जाएगा ।

सतीश कांबले ने की आम जनता से  की अपील उन्होंने कहा कि शासन के नियम अनुसार सभी उपभोक्ताओं को ई_ केवाईसी कराना अनिवार्य है ।क्योंकि ई केवाईसी के उपरांत ही आपको सिलेंडर की सप्लाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक रूप से होटल आदि में ना करें । तथा यदि आपके पास भरी सिलेंडर हो तो अनावश्यक रूप से बुकिंग भी ना करें , जमाखोरी से बचें ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!