दल्ली राजहरागुरुवार 19 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541 मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू के कक्ष में सभी विभागों के कर्मचारियों का परिचय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गईl जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने सीधे-सीधे अधिकारी कर्मचारियों को कहा कि आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की बातों को सम्मान देते हुए समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं उनके निराकरण करने का सकारात्मक पहल करें lसफाई के नोडल अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर एवं पी आई यू विक्रांत साहू को कार्य योजना बनाकर शहर के सभी वार्डो, चाक -चौराहा, बाजार, अन्य सार्वजनिक स्थान,सड़कों तथा नालियों की साफ सफाई के साथ दवाई छिड़काव करने एवं विद्युत विभाग को वार्डों की बस्तियां एवं सड़कों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने l राजस्व प्रभारी को राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जाहिर करते हुए वसूली की प्रतिशत बढ़ाने एवं गर्मी को देखते हुए पेयजल पर कार्य योजना बनाने हेतु निर्देश दिएl शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ पर नियम अनुसार हितग्राही द्वारा आवेदन लेकर समन्वय बनाकर कार्य करें lकार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय एवं उप अभियंता शाहबाज खान को पालिका क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास, निर्माण कार्यों की शतत देखरेख कर कार्यों को समय अवधि में कराने, शासन की जानकारी तय समय सीमा में प्रेषित करने एवं राशन कार्ड,जन्म मृत्यु एवं पेंशन के प्रकरण लंबित न रखने कार्यालय में दिव्यांग, बुजुर्ग किसी भी समस्या के लिए कार्यालय आते हैं तो उनके समस्या का निदान करें lइस बैठक में कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय,उप अभियंता शाहबाज खान,स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, बुद्धिमान सिंह, घनश्याम शर्मा, विपिन बेहरा, इन्द्र यादव, सुनील तारम, पंकज चंद्राकर, धरमु राम बक्शी, आनंद साहू, निर्भय राम नरेटी, सुशील टंडन, अब्दुल कलीम, विक्रांत साहू,दशरथ कौशिक, शिवकुमार शर्मा, देवनारायण देवांगन, कुंदन निषाद, अभिजीत भगत, रतन चौधरी, उपस्थित रहे lSpread the lovePost navigationबस स्टैंड की बदहाली पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने खोला मोर्चा..! रामनगर चौक सहित दल्ली राजहरा और चिखलाकसा के 100 जगहों पर संपन्न हुआ भारत मां की आरती ।