कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदविविध
भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक 23 मार्च को होगी।

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 20 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
श्याम जायसवाल ( अध्यक्ष भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने बताया कि – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बालोद के संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आगामी 23 मार्च 2026 (सोमवार) को एक महत्वपूर्ण प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया है। जिला भाजपा कार्यालय, बालोद में दोपहर 03:00 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में जिले भर के नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री चेमन देशमुख जी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष माननीय श्री श्याम जायसवाल जी का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त होगा। उनके मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगामी महीनों के लिए अपनी रणनीति साझा करेगा और संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री जनार्दन सिन्हा एवं संतोष कौशिक ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बैठक का मुख्य लक्ष्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराना और केंद्र व राज्य सरकार की ओबीसी वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाना है।
इनकी उपस्थिति रहेगी अनिवार्य:
बैठक में जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मोर्चा पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।




