दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541दल्ली राजहरा में एक नए श्रमिक संगठन का कल 17 जुलाई को गठन हुआ है l जिसका नाम छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ रखा गया है l नव निर्मित श्रमिक संगठन – छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ. का प्रथम आमसभा का आयोजन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के मोजैस भवन दल्ली राजहरा में किया गया l इस आमसभा में दल्लीराजहरा खदान के विभिन्न विभागों के नियमित एवं ठेका श्रमिको के 300 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए l इस आमसभा में सर्वसम्मति से 51 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन का निर्णय लिया गया l जिसमें प्रमुख रूप से राजेंद्र बेहरा को अध्यक्ष बनाया गया है अन्य पदाधिकारी इस तरह से है l ➡️????????छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ????????⬅️➡️अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अजय नारायण मिश्रा ➡️उपाध्यक्ष 1.श्री दिपक पटनायक 2.श्री सुभाष कोरी 3. श्रीमती रूपेशवरी डड़सेना ➡️महासचिव श्री अनिल यादव संगठन सचिव श्री राजेश मीणा कार्यलय सचिव श्री गौतम बेरा कोषाध्यक्ष श्री मो.नसीम कुर्रेशी ➡️सचिव 1.श्री निशांत सुर्यवंशी 2.श्री विजेन्द्र कुमार मीणा 3. श्री दिलीप सुखदेव अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन विभिन्न विभागों में बैठक कर किया जायेगा lआमसभा में नियमित कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारी के हित में अनेक मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है l नए यूनियन के गठन पर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने कहा lकि नियमित कर्मचारियों का एनजेसीयस का मामला हो या फिर ठेका श्रमिकओं का कई तरह के मामला जिसका नए सिरे से निराकरण करने के लिए संगठन का गठन किया गया है lSpread the lovePost navigationनगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” होगा वृक्षारोपण :– भूपेंद्र वारडेकर छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित है।