
दल्ली राजहरा
सोमवार 30 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
लौह अयस्क नगरी में प्रति वर्ष की भांति खेलना राजहरा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट राजहरा प्रीमियर लीग का आयोजन दिनांक 30 मार्च 2026 से नगर के बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है ।

प्रति वर्ष की तरह इस भव्य और साज सज्जा गाजे बाजे से भरपूर नगर के आकर्षण में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं ।
हिस्सा लेने वाली टीमों में सनी स्टार , एसटी 11 , राजहरा इंडियंस , एमजे वॉरियर्स , रेलवेज , जीबी स्पोर्ट्स , थंडर थ्री , अंजली 11 हिस्सा लेंगे ।

नगर पालिका वार्ड 24 पार्षद एवं समाजसेवी श्री विशाल मोटवानी के संरक्षण में हो रहे इस महाआयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार रुपए का नगद पुरस्कार एवं द्वितीय टीम को 71 हजार 100 का नगद पुरस्कार दे कर पुरस्कृत किया जाएगा ।
ज्ञात हो कि नगर के आकर्षण बनने वाले इस टूर्नामेंट का हर वर्ष नगर वासी बेसब्री से इंतजार करते हैं जिसमें नगर एवं आस पास के सीमावर्ती क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का मौका मिलता है , ये मंच उन्हें आगे बढ़ने में बेहद एहम साबित हो सकता है ।





