दल्ली राजहरा
सोमवार 30 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला बालोद द्वारा आज जिले के सभी 17 संगठनात्मक मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (132वीं कड़ी) का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।

बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा ,बालोद, गुरुर, गुंडरदेही, देवरी और डौंडीलोहारा सहित सभी 17 मंडलों में मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संबोधन में जल संरक्षण, डिजिटल इंडिया और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों पर दी गई सीख ओबीसी समाज के शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।

 

योजनाओं पर चर्चा:

कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न मंडलों में संक्षिप्त संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!