कबीरधामछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

राजहरा प्रीमियर लीग की आगाज़ “यस टी _11 और इंडियन रेल्वे” ने जीता मैच ।

दल्ली राजहरा

मंगलवार 31 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

राजहरा प्रीमियर लीग सीजन _5  ( 2026 )

 🌺💥विशेष 💥🌺

प्रथम पुरस्कार ₹101000 द्वितीय पुरस्कार ₹71001 है ।

पहला मैच  एम जे वॉरियर्स विरुद्ध यस टी_ 11

 तथा दूसरा मैच थंडर थ्री विरुद्ध इंडियन रेलवे 

      🌺💥समाचार 💥🌺

खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में राजहरा प्रीमियर लीग सीजन_ 5 की शुरुआत कल 30 मार्च 2026 को दल्ली राजहरा के राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में  भव्यता के साथ हुई । इस प्रीमियर लीग के संरक्षक हैं विशाल मोटवानी । कल दो मैच खेले गए उद्घाटन के अवसर तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद) गोविंद वाधवानी (अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ) डॉ अशोक ठाकुर आशुतोष माथुर क्रांति जैन शैलेश लोढ़ा अजयन पिल्ले अर्जुन झा प्रदीप बाग एवं प्रवीण जैन उपस्थित थे । मैच में रेफरी के रूप में अमित बादल तिवारी फरीद एवं शेख अनजान तथा स्कोर सूरज दास एवं हर्ष थे।

राजहरा प्रीमियर लीग की शुरुआत दल्ली राजहरा के राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में कल भव्यता के साथ हुई । जिसमें कल दो मैच खेले गए ।

पहला मैच एमजी वॉरियर्स और यस टी _11 के बीच खेला गया । जिसमें एस टी _11 ने टॉस जीता तथा फील्डिंग करने का फैसला लिया ।यस टी _11 ने 4.5 ओवर में ही 9 विकेट से यह मैच जीत लिया । इस मैच में सर्वाधिक 26 रन जीतू गंजीर ने बनाया ।

एमजी वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8.4 ओवर में 76 रन पर ही सिमट गई । खेम ठाकुर ने 11 रन टिंकू पांडे शून्य अरविंद 01 मुकेश 16 मुकेश कुमार 01 डीकेश चौहान 16 टिंकू निषाद 12 चुरामन 1 सुनो सरदार शून्य संजय कश्यप 8 इस तरह कुल 76 रन बने।

जहां यस टी _11 की ओर से योगेंद्र साहू ने दो ओवर पर 12 रन देकर चार विकेट हासिल किया वहीं लव कुमार ने 1.4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट एवं परमेश्वर ने दो ओवर में 11 रन देकर दो विकेट हासिल किया विकास एवं आतिश को एक-एक विकेट मिले।

यस टी _11 की ओर से जीतू गंजीर ने 13 बॉल पर चार छक्के की मदद से 26 रन योगेंद्र साहू ने छह बॉल पर चार चौके की मदद से 24 रन एवं आदित्य गिलानी ने 10 बॉल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाएं । इन्होंने 4.5 ओवर में ही एक विकेट खोकर 78 रन बनाकर इस मैच में विजय प्राप्त की ।

दूसरा मैच थंडर थ्री एवं इंडियन रेल्वे के मध्य खेला गया । जिसमें इंडियन रेल्वे ने टॉस जीता तथा फील्डिंग करने का फैसला लिया ।इंडियन रेल्वे ने थंडर थ्री को आठ विकेट से हरा कर मैच में पहली जीत दर्ज की । इस मैच में थंडर थ्री ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में एक एक गेंद शेष रहते 63 रन पर ऑल आउट हो गई । वही इंडिया रेल्वे ने 5.4 ओवर में दो विकेट खो कर मैच 8 विकेट से जीत लिया । इस मैच में इंडियन रेलवे के शेखर ने 12 बॉल पर तीन चौका और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाएं । वही थंडर थ्री के विनय नेगी ने 12 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाएं । बॉलर में इंडियन रेलवे की गुलशन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया उन्होंने 1.5 ओवर में दो रन देखकर 3 विकेट लिए तथा इंडियन रेलवे के ही विनय नेगी ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए ।

थंडर थ्री की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई उनके छह बैट्समैन शुन्य पर आउट हो गए तथा एक बैट्समैन एक ही रन बना पाई । जहां तीन बैट्समैन ने हीं दहाई के अंक पार कर पाए थे जहां सर्वाधिक जितेंद्र गुप्ता 23 रन दानिश खान 17 रन एवं गफ्फार 13 रन, ठाकुर 4 रन एवं सन्नी भाटिया एक रन बना पाए ।

 दूसरी ओर विजय टीम इंडियन रेल्वे के शेखर सफल बैट्समैन बने । उन्होंने 12 गेंद  का सामना कर के  32 रन बनाए तथा दूसरी सफल बैट्स मेन विवेक पांडे ने 16 रन गुलशन कुमार 9 रन तथा किशन ने 6 रन का योगदान दिया ।

मैच का दूसरा दिन आज होंगे तीन मैच 

 

आज तीन मैच खेले जाएंगे मैच 6:15 बजे प्रारंभ होगी जिसमें राजहरा इंडियंस विरुद्ध यस टी _11 दूसरा मैच सन्नी स्टार विरुद्ध एम जे वॉरियर्स एवं तीसरा मैच जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स विरुद्ध अंजलि स्टार ।

 (सहयोग _ परितोष हंसपाल)

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!