
दल्ली राजहरा
मंगलवार 31 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
अनंत आस्था और श्रद्धा के केंद्र, सत्य और अहिंसा के मार्गदर्शक, भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मकल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर सकल जैन श्री संघ द्वारा भगवान महावीर की पूजा कर भव्य शोभा यात्रा नगर में निकला महावीर स्वामी के जयकारे के साथ पूरा नगर भ्रमण हुआ इस गौरवशाली आयोजन में जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस शामिल होकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर शुभ मंगलकामनाएं दी और लस्सी का वितरण किया । इस अवसर पर भाजपा नेता पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू ख़ेमिन निर्मलकर ज्योति यादव त्रिका साहू विशेष अवसर पर उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर जैन समाज को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने कहा कि आज का यह पावन दिन हमें याद दिलाता है कि शांति बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर है। भगवान महावीर के अनमोल संदेश “जियो और जीने दो” को आत्मसात कर हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ प्रेम, करुणा और सद्भाव का वास हो। जैन समाज के द्वारा समय समय पर समाज में अच्छे कार्यों के तारीफ करते हुए गांव के अच्छे आयोजनों की प्रशंसा किए जैन समाज के सभी पदाधिकारी जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस का आभार व्यक्त किए इस अवसर पर मनीष जैन देवराज जैन मोती कुचेरिया सुरेश गुणधर मुकेश गुणधर भवर लाल जैन जसराज कुचेरिया आशीष जैन संतोष जैन अनिल सुथार जी श्रीमती सोनल जैन कीर्ति कुचेरिया भारती जैन मुनमुन जैन मंजू जैन आयुषी बाफना डाली बाफना मंजू शर्मा सुनीता जैन पायल कुचेरिया नैतिक जैन आदर्श जैन आयुष जैन आरव जैन संयम जैन आदि जैन हर्षि जैन आदित्य जैन सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।






