छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
टेंडर में अनियमितता का आरोप स्वाधीन जैन ने मंत्री के पास की शिकायत ।

दल्ली राजहरा
बुधवार 01 अप्रैल 2026
भोज राम साहू 9893765541
स्वाधीन जैन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा ) ने उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन, श्री अरुण साव जी को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें नगर पंचायत चिखलाकसा, जिला बालोद द्वारा दिनांक 03.03.2026 को जारी ई-प्रोक्योरमेंट प्रथम निविदा क्रमांक 186662, 186667 एवं 186655 के E-Procurement Tender में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का अंतर होने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुख्य बिंदु:
नियमों के अनुसार, निविदा सूचना में दिया गया समय और पोर्टल का समय एक समान होना चाहिए, लेकिन नगर पंचायत चिखलाकसा के E-Procurement Tender में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का अंतर है। यह अंतर न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठता है।





