दल्ली राजहरा

बुधवार 01 अप्रैल 2026

भोज राम साहू 9893765541

 स्वाधीन जैन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा ) ने उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन, श्री अरुण साव जी को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें नगर पंचायत चिखलाकसा, जिला बालोद द्वारा दिनांक 03.03.2026 को जारी ई-प्रोक्योरमेंट प्रथम निविदा क्रमांक 186662, 186667 एवं 186655 के E-Procurement Tender में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का अंतर होने का आरोप लगाया है।

शिकायत के मुख्य बिंदु:

 नियमों के अनुसार, निविदा सूचना में दिया गया समय और पोर्टल का समय एक समान होना चाहिए, लेकिन नगर पंचायत चिखलाकसा के E-Procurement Tender में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का अंतर है।  यह अंतर न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठता है।

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (CPWD/PWD) के मैन्युअल के अनुसार, निविदा की समय-सीमा में किसी भी बदलाव या विसंगति के लिए “शुद्धि पत्र” (Corrigendum) जारी करना अनिवार्य है, लेकिन उक्त निकाय के द्वारा नहीं किया गया है।

स्वाधीन जैन की मांग:

 मामले की आवश्यक जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। यह जांच सुनिश्चित करेगी कि सरकारी निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!