छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) का छठवां राज्य स्तरीय सम्मेलन ,का. अमरजीत कौर होंगे मुख्यवक्ता ।

दल्ली राजहरा
गुरुवार 02 अप्रेल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
राजेश कुमार साहू (संगठन सचिव संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक) ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक का 6 वा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मेलन 4 अप्रैल एवं 5 अप्रैल 2026 को दल्ली राजहरा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर होगी । जो की 1979 से लगातार 7 वर्षों तक अखिल भारतीय छात्र संघ (ए आई एस एफ ) की महिला महासचिव और 1999 से 2002 तक राष्ट्रीय भारतीय महिला संघ ( एन एफ आई डब्लू) की महासचिव रही एवं 1994 से 2017 तक एटक की राष्ट्रीय सचिव रही ।

विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश एटक के अध्यक्ष आर डी सी पी राव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश एटक महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त खदान मजदूर संघ केंद्रीय के अध्यक्ष कामरेड कमलजीत सिंह मान ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा के तत्वाधान में आयोजित एटक का 6 वा राज्य सम्मेलन में कोल इंडिया की 16 खदानों की प्रतिनिधि , एन एम डी सी, नगर नार स्टील प्लांट, एल्युमिनियम स्टील एम्पलाई यूनियन, भिलाई स्टील प्लांट , नंदिनी माइंस, हीरी माइंस , भारतद्वार माइंस, बालको ,असंगठित क्षेत्र के मजदूर , आंगनबाड़ी मध्यान भोजन, निजी औद्योगिक क्षेत्र एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

राज्य स्तरीय सम्मेलन में दो दिवसीय आयोजन होगा । जिसमें प्रथम दिवस शनिवार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 4 बजे संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) से संबंधित सभी ठेका श्रमिक एवं नियमित कर्मचारियों का विशाल बाइक रैली संपन्न होगा एवं रैली के उपरांत विशाल आमसभा होगा ।

रैली संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक) कार्यालय से निकलकर टाउनशिप घूमते हुए पुराना बाजार जाएगी वहां से मानपुर चौक होते हुए बस स्टैंड से यूनियन कार्यालय वापस आएगी। जहां कार्यालय में आमसभा होगी जिसको एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगी।

5 अप्रैल को संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स ) का अधिवेशन होगा।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए श्रीनिवास लू,प्रीतम पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, हंस कुमार,कुलदीप सिंह, मसलेऊदीन ,राजकिशोर मोहंती, उमेश पटेल ,विवेकानंद दत्त, शिवकुमार, हेमंत कुमार, माधव, राकेश शर्मा, वासु,रंजीत सिंह, आरके सिन्हा,नवीन,चांद शेख,सोहेल, सुंदर, शेखर कावले, चंद्रभान, दिनेश कुमार, विष्णु साहू,आकाश कुमार, कृष्णमूर्ति, राधेश्याम, आर बी सिंह, राजीक खान, आर पी बघेल, यशपाल अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।





