
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 03 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
नगर के राम भक्त और खेल प्रेमी विशाल मोटवानी के संरक्षण में खेलबो राजहरा फाउंडेशनके अंतर्गत दल्ली राजहरा का सबसे बड़ा क्रिकेट उत्सव राजहरा प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का आयोजन राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड में 30 मार्च 2026 से लगातार जारी है इस आईपीएल में प्रमुख रूप से एम्पायर की भूमिका निभा रहे हैं अमित बादल तिवारी एम डी फरीद और स्कोरर है सूरज दास । आईपीएल के प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपए एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार 71000 एवं ट्रॉफी है ।

➡️🌺🔥विशेष🔥🌺⬅️
कल मैच के चौथे दिन 2 अप्रैल को तीन मैच खेले गए इंडियन रेलवे विरुद्ध जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर अंजलि स्टार विरुद्ध राजहरा इंडियन एवं थंडर थ्री विरुद्ध यस टी 11
➡️आज का मैच ⬅️
पहला मैच
थंडर थ्री विरुद्ध अंजलि स्टार संध्या 6:00 बजे से

दूसरा मैच
सनी स्टार विरुद्ध इंडियन रेलवे संध्या 7:30 बजे

तीसरा मैच
एम जे वॉरियर्स विरुद्ध राजहरा इंडियन संध्या 9:00 बजे से

➡️🌺🔥समाचार🔥🌺⬅️
पहला मैच इंडिया रेलवे विरुद्ध जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर
इस मैच में टॉस जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर ने जीत कर फील्डिंग करने का फैसला लिया । इंडियन रेल्वे ने निर्धारित 10 ओवर में 8.2 ओवर पर ही 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.02 ओवर में ही चार विकेट खोकर 87 रन बना लिए और इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल किया । बेहतरीन स्कोरर में मोहन ठाकुर ने 20 बाल पर 57 रन बनाए । उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाये तुषार हिरवानी ने 12 तीन छक्के की मदद से 25 रन बनाएं गुलशन कुमार ने 7 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाएं । इस मैच में हेमंत दुग्गा ने तीन विकेट 9 रन देकर लिए वही लिखनउ ने 18 रन देखकर तीन विकेट और गोविंद ठाकुर ने 13 रन देकर दो विकेट लिए ।

इंडिया रेल्वे (कप्तान दीपक राजवंशी)
इंडियन रेल्वे की ओर से शेखर ने दो बॉल पर 4 रन गुलशन कुमार 7 बाल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन किसन 10 बॉल पर आठ रन तुषार हिरवानी 12 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 25 रन अमित कुमार पांच बॉल पर छह रन गोविंद ठाकुर पांच बॉल पर छह रन दीपक राजवंशी दो बॉल पर दो रन इस मैच में ऋषभ, विवेक कुमार ,जैन कुमार , हुनी रंधावा ने खाता ही नहीं खोल पाए ।

जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर की ओर से बल्लेबाजी किरण कुमार 1.2 में ओवर 23 रन देकर एक विकेट हेमंत दुग्गा 9 रन देकर 3 विकेट योगेंद्र तेरा रन दिए लीखनऊ 18 रन देखकर तीन विकेट पियूष नेगी 16 रन देकर दो विकेट लिए ।
जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर (कप्तान आशीष भारद्वाज )
बल्लेबाजी अमरनाथ 8 बॉल पर एक चौके की मदद से सात रन पियूष नेगी दो बॉल पर एक रन मोहन ठाकुर 20 बॉल पर दो चौके और सात छक्के की मदद से 57 रन यतेंद्र कुमार दो छक्के की मदद से पांच बॉल पर 13 रन लिखनऊ दो बॉल पर सात रन इस मैच में इंडियन रेल्वे की ओर से गेंदबाजी गोविंद कुमार 13 रन देकर दो विकेट रामदेव कर दो विकेट तुषार हिरवानी 31 रन दे कर दो विकेट गुलशन कुमार और दीपक राजवंशी को कोई भी विकेट नहीं लिया ।

इस मैच में मैन ऑफ द मैच लिखनऊ को मिला,हैट्रिक सिक्स मैच सिक्स का पुरस्कार मोहन ठाकुर को मिला ।
दूसरा मैच अंजनी स्टार विरुद्ध राजहरा इंडियन
अंजनी स्टार ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया उन्होंने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 118 रन बनाएं राजहरा इंडियन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.1 ओवर में 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस तरह अंजनी स्टार ने 50 रन से मैच जीत लिया । सर्वाधिक स्कोरर बल्लेबाज में जायेस ने 27 बॉल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 55 रन बनाएं ।

राहुल गुप्ता ने 7 बॉल पर चार छक्के की मदद से 27 रन बनाए । नागेश साहू ने 17 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाएं । Ñगेंद बाजी सोनू ने किया उन्होंने निर्धारित दो ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए वही कपिल नायडू ने 9 रन देखकर तीन विकेट तथा विवेक वर्मा ने 10 रन देकर दो विकेट लिए ।
अंजनी स्टार बल्लेबाजी (कप्तान विक्टर)
जयेश 27 बॉल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 55 रन सोनू मानिकपुरी 11 बॉल पर दो छक्के की मदद से 15 रन प्रवीण कुमार यादव 3 बॉल पर 4 रन कुलदीप 3 बॉल पर 12 रन एवं राहुल गुप्ता 7 बॉल पर चार चौके की मदद से 27 रन बनाएं ।अंजनी स्टार की ओर से विक्टर जयंत ओम राजकुमार साहू खाता ही नहीं खोल पाए ।
राजहरा इंडियन की गेंदबाजी विकास भंडारी ने निर्धारित ओवरों में एक विकेट 17 रन देकर लिए वहीं पुरुषोत्तम पप्पू ने अपने 37 रन दिए विक्की साहू ने 26 रन देकर एक विकेट कपिल नायडू ने 9 रन देकर तीन विकेट एवं डोमेन्द्र कुमार ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।
राजहरा इंडियन ( कप्तान सुशील कुमार )
विकास 4 बाल पर छह रन जनेश्वर पप्पू 3 बॉल पर एक चौके की मदद से चार रन पुरुषोत्तम 12 बॉल पर 2 चौक एवं एक छक्के की मदद से 17 रन नागेश साहू 27 बॉल पर एक चौके तीन छक्के की मदद से 27 रन भोला 5 बाल पर दो रन , अमरेश 5 बाल पर 2 रन राजाहरा इंडियन की ओर से से डोमेन्द्र विजय संजू निर्मलकर एवं कपिल नायडु ने खाता ही नहीं खोल पाए । अंजनी स्टार की गेंदबाजी विवेक वर्मा 10 रन देकर दो विकेट सोनू मानिकपुरी 12 रन देकर 5 विकेट कुलदीप 18 रन दिए प्रवीण कुमार 23 रन देकर एक विकेट सुरेश कुमार तीन रन दिए एवं मनजीत कुमार एक रन देकर एक विकेट हासिल किया ।
तीसरा मैच थंडर थ्री विरुद्ध यस टी 11
यस टी 11 ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया । थंडर 3 निर्धारित 10 ओवर में 9 ओवर दो बॉल पर 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । आसान लक्ष्य का पीछा करते यस टी -11 ने 4.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर 61 रन बनाकर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया ।सर्वाधिक स्कोरर में जीतू गजीर 11 बॉल पर तीन चौके और चार चक्के की मदद से 36 रन बनाय सन्नी भाटिया ने 12 बॉल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन एवं परमेश्वर करंगा ने 9 बॉल पर एक चौके एक छक्के की मदद से 14 रन बनाएं । वही बेहतरीन बल्लेबाजी में परमेश्वर ने पांच रन देखकर तीन विकेट महेश ने सात रन देखकर तीन विकेट एवं योगेंद्र ने 1.2 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए ।

थंडर थ्री ( कप्तान आशीष गुप्ता )
थामेश दो चौके की मदद से 7 बॉल पर 9 रन आशीष गुप्ता 4 बॉल पर एक रन, सन्नी भाटिया तीन चौके एक छक्के की मदद से 12 बॉल पर 24 रन दानिश खान 5 बाल पर 1रन जितेंद्र गुप्ता 3 बाल पर दो रन राजकुमार दो चौके की मदद से 10 बॉल पर 11 रन हरि शंकर साहू 7 बॉल पर सात रन बनाएं । इस मैच मे लिखनऊ ,योगेश ,इंदल ठाकुर एवं नरेंद्र कुमार ध्रुव खाता ही नहीं खोल पाए । गेंदबाजी कुणाल 17 रन दिए महेश कुमार 7 रन देकर तीन विकेट परमेश्वर पांच रन देकर तीन विकेट विकास 19 रन देकर दो विकेट योगेंद्र 11 रन देकर दो विकेट लिए ।
यस टी 11 (कप्तान जीतू गंजीर )
बल्लेबाजी जीतू गजीर 11 बॉल पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 36 रन प्रकाश साहू 7 बॉल पर सात रन परमेश्वर 9 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन महेश कुमार खाता नहीं खोल पाए ।

थंडर थ्री की ओर से गेंदबाजी लिखनऊ 18 रन देकर एक विकेट थॉमस 20 रन दिए नरेंद्र कुमार 10 रन देकर कर एक विकेट हरिशंकर और राजकुमार को एक भी विकेट नहीं मिला इस मैच में मैन ऑफ द मैच परमेश्वर एवं मैक्सिमम सिक्स और बेहतरीन सिक्स का पुरस्कार जीतू गंजीर को मिला ।




