दल्ली राजहरा
बुधवार 8 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

केंद्र और छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही भाजपा के पदाधिकारी गण अपनी महत्वाकांक्षा को इतनी ऊंची कर लिए हैं कि वह छत्तीसगढ़ के आराध्या कहे जाने वाली छत्तीसगढ़ महतारी का भी अपमान करने में नहीं चूक रही है । यह बड़ी विडंबना की बात है की ऐसे पदाधिकारी को भी भारतीय जनता पार्टी शरण देखकर बैठी हुई है। क्या वे सत्ता के लोभ में इतने मदमस्त हो गए हैं की छत्तीसगढ़ महतारी की अपमान करना भी उनके लिए बहुत छोटी सी बात हो गई है । अहम और घमंड त्याग कर भारतीय जनता पार्टी रामायण के उस पन्ने को जरूर पलट कर देखें और इस बात का जरूर ध्यान रखें की घमंड और सत्ता का लोभ तो महाराज रावण को भी नहीं बचा पाए तो फिर यह राजनीतिक पार्टी की क्या है..! 

गत दिनों फेसबुक पर बीजेपी छत्तीसगढ़ के नाम पर एक पोस्ट की गई थी जिस पर छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अशोभनीय टिप्पणी की गई है जो कि किसी भी तरह से छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है । इस टिप्पणी कर्ता का ट्रूकॉलर के माध्यम से पता किया गया तो मोबाइल क्रमांक 077 12233500 विजय जी सी जी के नाम पर की गई है ।

यह छत्तीसगढ़ में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह अत्यंत खेदजनक और निंदनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के नाम पर हमारे पूज्य प्रतीकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी, जो प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की अस्मिता, ममता और सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक हैं, उन्हें राजनीतिक व्यंग्य और कार्टून का विषय बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि प्रदेशवासियों की भावनाओं पर सीधा आघात भी है।

 

लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं और सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है, किंतु सत्ता प्राप्ति की होड़ में इस प्रकार के कृत्य लोकतांत्रिक मर्यादाओं के ह्रास का स्पष्ट संकेत देते हैं। मातृशक्ति का इस प्रकार अपमान करना छत्तीसगढ़ की समावेशी, संवेदनशील और शालीन परंपराओं के सर्वथा विपरीत है।

मैं, आदित्य रामटेके, भारतीय जनता पार्टी से यह अपेक्षा करता हूं कि वह तत्काल इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करे और भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करे।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!