दल्ली राजहरागुरुवार 09 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 फाइनल मैच राजहरा प्रीमियर लीग सीजन-5 खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित राजहरा प्रीमियर लीग सीजन _5 का बीएसपी राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में चल रहे 10 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का कल फाइनल के साथ समापन हो गया । नगर के युवा संजय साहनी के द्वारा राजहरा एवं आसपास की क्रिकेट के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उभारने के लिए आज से 7 वर्ष पहले खेलबो राजहरा फाउंडेशन का गठन किया गया था ।विशाल मोटवानी के संरक्षण में आयोजित यह आयोजन अपने मकसद में कामयाब साबित हुआ । कल समापन के अवसर पर सभी टीम हॉनर को सम्मानित किया गया मैच रेफरी के रूप में अमित बादल तिवारी एमडी फरीद ,शेख अनजान तथा स्कोर सूरज दास एवं हर्ष को निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया । मैच कमेंट्री मार्तंड सिंह ठाकुर एवं अर्पित ने किया । इस मैच का प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपए की राशि यस टी -11 को गोविंद वाधवानी के द्वारा स्वर्गीय नानक राम वाधवानी एवं रघुनाथ जयवंते की स्मृति में दी गई । तथा द्वितीय पुरस्कार 71 हजार एक रुपए माथुर सिनेप्लेक्स आशुतोष माथुर के द्वारा दी गई जो कि सन्नी स्टार को मिला हैं ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260409-WA0116.mp4मैच प्रारंभ होने से पहले स्वर्गीय मनीष जैन एवं स्वर्गीय विजय बहादुर को श्रद्धांजलि दी गई । टॉस सन्नी स्टार ने जीता उन्होंने बैटिंग करने के लिए यस टी 11 को आमंत्रित किया। एक समय इस मैच में सन्नी स्टार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच पर अपनी पूरी पकड़ बना ली थी । आठ ओवर पर एस टी 11 ने 80 रन ही बनाए थे पूरी तरह इस मैच पर सन्नी स्टार का कब्जा था ऐसा लग रहा था कि एस टी- 11 बहुत मुश्किल से 100 रन ही बना ले तो बहुत बड़ी बात होगी । लेकिन महेश के बैटिंग करने आते ही पूरे मैच का रूख ही बदल गया। मैच में ऐसी आंधी आई की सन्नी स्टार के लिए इस आंधी को रोक पाना नामुमकिन साबित हुआ । महेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र चार ओवर में अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर 92 रन बनाकर इस मैच में अपने टीम के लिए विशाल 172 रन का स्कोर खड़ा किया । मैदान के चारों तरफ सिर्फ चौके और छक्के की बरसात हो रही थी । महेश ने इस मैच में 23 बॉल पर एक चौके और 15 छक्के की मदद से 95 रन बनाएं साथ ही उनके द्वारा निर्धारित तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट भी हासिल किया। इस हरफन मौला प्रदर्शन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260409-WA0113.mp4यस टी 11 की ओर से बल्लेबाजी योगेंद्र साहू 11 बॉल पर एक छक्के की मदद से नौ रन जीतू गंजीर 12 बॉल पर पांच छक्के की मदद से 31 रन आदित्य गोलानी एक रन मुराद एक रन उदय एक रन महेश कुमार 23 बॉल पर एक चौके और 15 छक्के की मदद से 95 रन परमेश्वर 14 बॉल पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 32 रन में यीशु कुमार ने 49 रन दिए वही मनप्रीत सिंह ने भी 43 रन दिए दोनों को एक भी विकेट नहीं मिला आशीष जैन 33 रन देखकर दो विकेट किसन धनकर 15 रन देकर 2 विकेट एवं गोपेश्वर ठाकुर ने 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया । सन्नी स्टार की ओर से बल्लेबाजी में अक्षय शिवहरे ने 7 बॉल पर चार रन आशीष जैन 7 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन सरवन कोर्राम तीन बॉल पर चार रन प्रद्युमन 19 बॉल पर 26 रन पी एम सोहेल 3 बॉल पर एक रन मनप्रीत सिंह 16 बॉल पर 22 रन किशन धनकर 7 बॉल पर 22 रन रेमन 3 बॉल पर 12 रन इशू कुमार 3 बॉल पर छह रन बनाएं ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260409-WA0104.mp4यस टी 11 की ओर से गेंदबाजी में महेश कुमार 19 रन देकर दो विकेट कुणाल 22 रन देकर एक विकेट परमेश्वर 28 रन देकर 2 विकेट विकास कुमार 37 रन देकर एक विकेट एवं लव कुमार ने सात रन देखकर दो विकेट हासिल किया । मैच में बेस्ट ऑडियंस का पुरस्कार डारडा फैमिली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार महेश गर्ग (गुरूर)टूर्नामेंट ऑफ द ईयर खुशाल हिरवानी ( इंडियन रेलवे )कैच ऑफ द टूर्नामेंट मोहन ढाका बेस्ट बॉलर परमhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260409-WA0105.mp4 बेस्ट बैट्समैन यस डी 11 के कप्तान जीतू गंजीर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट श्रवण कोर्राम (बालोद )को प्राप्त हुआ ।हमारा दल्ली राजहरा को न्यूज़ रिपोर्टिंग के लिए मिला सम्मान । Spread the lovePost navigationटी ज्योति द्वारा महतारी वंदन योजना सहायता प्राप्त महिलाओं के लिए ई- केवाईसी के लिए की जा रही है अपील। बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास गिरी , कोई हताहत नहीं ,बड़ा हादसा टला ।