दल्ली राजहरागुरुवार 09 अप्रैल 2026भोज राम साहू 9893765541 राष्ट्रीय राज मार्ग 930 में जम्ही गांव के पास की घटनाआज दोपहर लगभग 3:15 बजे के बीच पायल बस ट्रैवल की बस क्रमांक CG 7 E 1129 जो की बालोद से दल्ली राजहरा आ रही थी कुसुमकसा से लगभग 2 किलोमीटर पहले जम्ही गांव को पार कर गांव से लगभग 200 मीटर दूर रेल्वे ब्रिज के लगभग 40 फीट नीचे दाएं ओर रेल्वे पटरी के किनारे सीधे गिर गई । गिरते समय इलेक्ट्रानिक बोर्ड और चट्टान के बीच फ़सने के कारण कोई गंभीर दुर्घटना नहीं घट पाई यदि बस सीधे रेल्वे ट्रैक पर गिरती तो जनहानि हो सकती थी । हादसे की बाद चीख पुकार मच गई ।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस में लगभग 12 से 15 सवारी बैठे थे । गांव वाले और राहगीरों की मदद से सभी को बस से बाहर निकला गया । किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी । घटना के समय सभी यात्री दहशत में थे। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद पानी पिलाया गया । कुछ देर बाद सभी गंतव्य की ओर दूसरे बस से बैठकर चले गए । हादसे के बाद से बस का ड्राइवर और कंडक्टर फरार है । घटना कैसे हुई यह तो जांच के उपरांत ही पता चलेगा लेकिन राहगीरों ने बताया कि बस की गति बहुत तेज थी और घटनास्थल पर मोड होने के कारण ड्राइवर बस पर नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पुल से नीचे गिर गया । हादसे के लगभग आधा घंटे बाद का समय दल्ली राजहरा से मड़ौदा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का होता है यदि घटना के तुरंत बाद ट्रेन आ गया रहता और यदि ट्रेन की चपेट में बस सहित सवारी होते तो गंभीर दुर्घटना घट सकती थी ।फिलहाल हादसे के बाद राजहरा पुलिस और आरपीएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । आर पी एफ हाइड्रा मंगवाकर बस को उपरोक्त स्थल से बाहर निकालने में लगे थे ।Spread the lovePost navigationराजहरा प्रीमियर लीग सीजन-5 महेश के हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत यस टी -11 ने फाइनल मैच 53 रन से जीता।