दल्ली राजहरारविवार 12 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा तैलीक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया था । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के आराध्या देवी देवताओं तथा समाज के पूर्वज जिन्होंने समाज के उत्थान एवं समाज को जोड़ कर रखने की दिशा में जो कार्य किए हैं तथा समाज के बारे में युवा पीढ़ी को बौद्धिक ज्ञान मिल सके । समाज के विभिन्न पहलुओं को नवयुवक समझ सके इसलिए यह आयोजन किया गया । इस परीक्षा को तीन स्तर पर बांटा गया था जिसमें प्रथम स्तर में पूर्व माध्यमिक शालाएं कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को द्वितीय स्तर में हाई स्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वी से 12वीं तक एवं तृतीय स्तर में कॉलेज स्तर के छात्र-छात्राओं को रखा गया था । परीक्षा में 100 प्रश्न रखे गए थे जो कि पूरे वस्तुनिष्ठ थे । प्रश्नों का विभाजन में 60% सामाजिक, इतिहास तैलीक समाज और योगदान विषय संस्कृतीक समसामयिक घटना और 40% विज्ञान स्वास्थ्य और सामान्य ज्ञान आधारित तार्किक श्रृंखला धार्मिक संस्कृति खेल आदि के थे । जहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए ₹5000 द्वितीय स्थान पर ₹4000 तृतीय स्थान पर ₹ 3000 चतुर्थ स्थान पर ₹2000 और पंचम स्थान वाले प्रतियोगियों के लिए ₹1000 रुपए का पुरस्कार रखे गए हैं ।जिला साहू संघ बालोद के द्वारा समाज को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखने के लिए जिले को विभिन्न तहसीलों में बांटा गया है । जिसमें तहसील साहू संघ बालोद,तहसील साहू संघ गुरूर, तहसील साहू संघ गुंडरदेही,तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा तहसील साहू संघ डौंडी तहसील साहू संघ अर्जुंदा एवं तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा है ।जिसके लिए पूरे जिले में विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । गांधी विद्या मंदिर दल्ली राजहरा में तहसील साहू संघ डौंडी एवं तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा की 113 छात्र छात्राओं ने पंजीयन कराए थे जिसमें से 96 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सम्मिलित हुए । सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद में 87 ,भक्त मां कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही में 298 बैडमिंटन हॉल गुंडरदेही में 150 शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही में 473 शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा में 139 शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहरा गुरुर में 103 पालक शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में 229 इस तरह कुल 1589 छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा दी ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/video_20260412_122048.mp4के जे आर साहू अंकेक्षक तहसील साहू संघ गुंडरदेही ने बताया कि यह हमारा प्रथम प्रयास है जहां बच्चे पुरी जोश के साथ इस परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं ।उन्होंने बताया कि तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के द्वारा अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। किसान प्रकोष्ठ में किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी जाती है । महिला प्रकोष्ठ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योग अगरबत्ती मोमबत्ती गुलाल आदि बनाने के लिए प्रशिक्षण के साथ आवश्यक सामग्री मुहैया कराने के संबंध में जानकारी दी जाती है । व्यापारिक प्रकोष्ठ में व्यापारियों को व्यवसाय संबंधित जानकारी दिया जाता है । शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ बनाया गया है जिसमें निर्धन प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है । समय-समय पर तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता है जिसमें समाज के ही डॉक्टरो के द्वारा लोगों की जांच कर दवाई दी जाती है एवं रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया जाता है । निशुल्क कोचिंग प्रतिवर्ष तहसील साहू संघ गुंडरदेही के द्वारा लगाया जाता है । जो की 1 मई से 15 जून तक लगभग 45 दिन तक चलता है जहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंधित कोचिंग दिया जाता है । यह कोचिंग सिर्फ साहू समाज के लिए ही नहीं बल्कि सर्व समाज के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क होती है । तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का आज के इस आयोजन में भरपूर सहयोग रहा । जहां शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) राजेश कुमार साहू (सचिव तहसील साहू संघ) युवराज साहू (पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक गांधी विद्या मंदिर ) लैलन साहू ( पूर्व अध्यक्ष ) राजेश्वरी साहू (शिक्षिका) रेणुका साहू ( शिक्षिका ) भूखाउ राम साहू (शिक्षक ) प्रवीण साहू (शिक्षक ) छन्नू राम साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष शहीद चौक के साथ गांधी विद्या मंदिर के प्राचार्य मंजू गुप्ता एवं गांधी विद्या मंदिर के शिक्षक शिक्षिकाएं ,उनके पूरे स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा ।परीक्षा संचालन करने तहसील साहू संघ गुण्डरदेही से जे आर साहू (अंकेक्षक ) धर्मेंद्र कुमार साहू (संयोजक कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ) लोकेश साहू जिला प्रतिनिधि रवि कुमार साहू (परीक्षेत्रीय अध्यक्ष जाम गांव आर ) एवं वीरेंद्र कुमार साहू (सदन अधीक्षक ) उपस्थित हुए थे । Spread the lovePost navigationगुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस स्टूडियो के द्वारा 7 से 13 वर्षीय बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन 10 दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन ।