दल्ली राजहरा रविवार 12 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541–भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत ग्राम खरथुली में राष्ट्रीय प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत लाभार्थी संपर्क करते हुए कार्यक्रम प्रभारी हरख राम खरे प्रमुख अतिथि प्रीतम कुमार साहू मीडिया प्रभारी एवं महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा मंडल डौंडीलोहारा मुख्य रूप से शामिल हुए तथा ग्राम खरथुली में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क कर शासन के योजनाओं की जानकारी दी गई ।तथा प्रधानमंत्री आवास के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया महतारी वंदन के हितग्राहियों को ई केवाईसी करवाने के लिए चॉइस सेंटर में जाकर संपर्क करने की सलाह दिया गया । गांव में शासन की योजनाएं हर घर मिल रहा है हमने भाजपा स्थापना दिवस के 47 पर वर्षगांठ पर 47 लाभार्थियों से संपर्क कर उनके लाभ को जाना और उन्होंने बताया कि मुझे शासन से आवास मिला है किसान सम्मन निधि मिल रहा है महतारी वंदन मिल रहा है आयुष्मान कार्ड बना है राशन मिल रहा है ऐसे कई योजनाओं की जानकारी दी गई। जैसे अप्रैल 2026 के बाद जिसके घर कन्या का जन्म होता है तो दुर्गा योजना के तहत उसके परिवार में माता को कन्या के लिए डेढ़ लाख का योजना लाया गया है तथा सड़क दुर्घटना में तात्कालिक इलाज के लिए डेढ़ लाख का सुविधा शासन द्वारा दिया जा रहा है अभी गांव गांव में पानी बचाओ अभियान नीर चेतना जागरूकता के तहत चलाया जा रहा है जो बहुत ही आवश्यक है।जल है तो कल है स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाल कर यह संदेश दिया जा रहा है।Spread the lovePost navigation” जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा तैलीक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा 2026″ में 1589 छात्र-छात्राएं हुई सम्मिलित ।