दल्ली राजहरा
सोमवार 13 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

आज क्षेत्र के पार्षद द्वारा वार्ड में चल रहे आर सी सी नाली निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। नाली नहीं बनने के कारण घरों का निकासी पानी रेलवे स्टेशन रोड व मनसा होटल बस्ती के आसपास में निकासी पानी बहता था जिससे जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।निरीक्षण के दौरान पार्षद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग में लाई जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया ।

पार्षद ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुसार समयसीमा में पूर्ण किया जाय। उन्होंने विशेष रूप से नाली की मजबूती, जल निकासी की सुचारू व्यवस्था तथा आस पास क्षेत्र की साफ सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया गया तथा उनके समस्या व सुझावों को सुना गया। पार्षद ने आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!