दल्ली राजहरा

शनिवार 7 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

अशोक बामेश्वर अध्यक्ष सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा ने बताया किसम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान में   भारतीय संविधान के शिल्पकार,आधुनिक भारत के रचनाकार, नारियों के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66 वीं महापरिनिर्वाण दिवस डॉ.अंबेडकर भवन में दिनांक 06 दिसंबर को संध्या 05 बजे समाज के द्वारा भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया। सर्वप्रथम बौद्ध उपासक एवम् उपासिकाओं के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। सामूहिक रूप से त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे, सम्यक बौद्ध महासभा के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर,जिला भारतीय बौद्ध महासभा महिला अध्यक्ष श्रीमती नीता कमल रामटेके गोरेलाल बंबेश्वर, डॉक्टर देवेश मेश्राम एवं डॉ.अजय बंसोडे ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला।

बौद्ध उपासक उपासिकाओं के द्वारा दो मिनट का मौन धारण करके जैन भवन चौक में मोमबत्ती जला कर भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया। मंच संचालन सुरेंद्र मेश्राम ने किया आभार प्रदर्शन श्रीमती चन्द्ररेखा नंदेश्वर ने किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश रामटेके, किशोर कुमार बंबेश्वर ,कमलकांत रामटेके,भीमराव मेश्राम,संतोष सहारे, दिलीप रंगारी, नरोत्तम मेश्राम, नरेन्द्र जन्बंधु,गौतम रामटेके,सत्यनारायण रामटेके, रोशन पाटील,विशाल दसोडे, जितेंद्र मेश्राम दीपक रंगारी, नोमेश रामटेके,सूरज मेश्राम,श्यामलाल मोटघरे,श्रीमती जोत्सना मेश्राम, ज्ञानेश्वरी खोबरागड़े, भुनेश्वरी बांबेश्वर ,ममता गजभिए, रंजीता मेश्राम, मंजीता डोंगरे, रंजना रामटेके, निशा खापर्डे ,ममता वाहने ,सीमा रामटेके, प्रियंका बनसोडे, अनीता बंबेश्वर ,सावित्री रामटेके, सीता गोंडाने, सविता घनश्याम ,अमृता डोंगरे ,रश्मि रंगारी भावना दसोडे ,लता बोरकर,सुकूरतीन,उषा मेश्राम ,सुशीला रामटेके, समृद्धि गोंडाने,संध्या नायक, शीला दसोडे ,दिव्या मेश्राम ,ममता गजभिए, सिंपा लाऊ त रानू रामटेके,निर्मला शुक्ला ,दृश्य रामटेके,मान्य दसोडे ,शालिनी रंगारी,मोनिका गजभिए

गुलमां मेश्राम, एवं बौद्ध उपासक उपासिकाओं उपस्थित थे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!