दल्ली राजहरा

मंगलवार 10 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

आज दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 13 के निवासियों ने अनु विभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौपा है जिसमें उन्होंने वार्ड नंबर 13 में देशी विदेशी शराब दुकान को हटाने की लिए मांग की है l पत्र में लिखा है कि वार्ड क्रं. 13 में देशी विदेशी मदिरा दुकान हैं, जिससे वार्डवासी लोगों को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं क्योंकि मदिरा दुकान में जाने के लिए पूरी बस्ती एवं गली मोहल्ले से होकर गुजरती हैं l जिससे हर घर धुल से परेशान हैं एवं जिससे लोगों को एलर्जी का सामना करना पड़ रहा हैं तथा अनाब-सनाप गालियाँ सुनना पड़ रहा हैं l शराब खरीदने आने जाने वाले लोग आये दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं एवं आपस में झगड़ा एवं नशे के हालत में किसी से भी उलझ जाते हैं। पहले वार्ड में एक गाँव की तरह शांत वातावरण था। लोग शाम को माता बहने अपने आंगन में बैठ पाते थे, अब वो भी मदिरा दुकान खुलने से सब अपने घर के अंदर दुबक जाते हैं और स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को और मदिरा दुकान के पास ही आई टी आई है जिससे वहां जाने वाले छात्र-छात्रओं को भी आयें दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इसीलिए देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को किसी अन्य जगह स्थान्तरित करने के लिए निवेदन किया है l

ज्ञापन सौंपने वालों मे ईश्वर निर्मलकर ,राम दास मानिकपुरी संजय कुमार  , विजय कुमार सिन्हा , संजय कुमार सोनवानी ,  नवीन साहू  ,हर्षवर्धन साहू. , रामसिंग साहू एवं अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!