दल्ली राजहरा

मंगलवार 17 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

नवयुक्त अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के बैनर तले छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के अधिकारी और कर्मचारी विगत 11 दिसंबर से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं l जिला कर्मचारी संघ बालोद के अध्यक्ष गोविंद राम साहू ने बताया कि हमारा संगठन 6 सूत्रीय मांग को लेकर 11 दिसंबर से हड़ताल पर बैठे हैं l जिसमें हमारे दल्ली राजहरा  नगरपालिका के सभी कर्मचारी भी विगत 11 दिसंबर से कार्यालय का गेट बंद कर हड़ताल  पर है l हड़ताल के कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले, टैक्स जमा करने वालों तथा भिन्न कार्य से नगर पालिका आने वाले नागरिकों   को समस्या का सामना करना पड़ रहा है l

संघ के द्वारा राज्य सरकार के सामने जो मांग रखी गई है , वह है l

1. नगरीय निकायों में प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से सुनिश्चित हो ।

2. नगरीय निकायों में ठेका पद्धति समाप्त करते हुए निकाय के माध्यम से प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जावें ।

3. नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जावें एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश निर्देश जिस तिथि से जारी हो उस तिथि से नगरीय निकायों में भी पूर्णतः लागू किया जावें ।

4. नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत परिवारजनों को संभाग स्तर में रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावें ।

5. नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को 12 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर चैनल निर्धारित करते हुए संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र ही किया जावें ।

6. नगरीय निकाय के कर्मचारियों को छठवें एवं सातवें वेतनमान की ऐरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जावें ।

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में हड़ताल पर बैठे हैं वे कर्मचारी हैं l जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द राम साहू, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष विपिन बेहरा, घनश्याम शर्मा, इन्द्र यादव, बुद्धिमान सिंह, मनोज साहू, राजेन्द्र साहू, अब्दुल कलीम, सुनील ताराम,सुशील टंडन, धरमु बख्शी, निर्भय नारेटी, चित्त कुमार कुर्रे, परदेशी देवांगन, दशरथ कौशिक, दुलार बंजारे, के. पी. सिंह, पंकज चंद्राकर और नारायण सिंह l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!