दल्ली राजहरासोमवार 23 दिसंबर 2024भोज राम साहू 9893765541भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का आज दल्ली राजहरा आगमन हुआ l उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर महेंद्र सिंह गुड्डू का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया एवं बधाई दिए lइस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि देश में और प्रदेश में दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है जो कि हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है l जो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है lपूरा भारतीय जनता पार्टी चाहता है कि महेंद्र भाई के नेतृत्व में इस बार भाजपा दल्ली राजहरा नगर पालिका में भारी बहुमत से जीतकर प्रथम बार नगर पालिका अध्यक्ष बनाए l महेंद्र भाई के ऊपर पूरे दल्ली राजहरा की भाजपा की जिम्मेदारी है l उनके कुशल नेतृत्व में राजहरा में प्रथम बार नगर पालिका अध्यक्ष बने यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि होगी lसभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पूरा मुट्ठी बांधकर काम करना होगा यह तभी संभव होगा lनगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कई पार्टी से कई दावेदार खड़े होंगे l लेकिन जिस व्यक्ति को पार्टी चुनती है l उसे ही आपको भी सर्वसम्मति से नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी मानकर उसका समर्थन करना है क्योंकि नाम का विचार पार्टी की ओर से बहुत ही सोच समझकर किया जाएगा l इसलिए आप लोग हमेशा ध्यान रखेंगे जो भी व्यक्ति नामांकित होगा उनका भरपूर सहयोग कर भाजपा को जिताने में आप लोग अपना एड़ी चोटी एक लगाएंगे l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि पूरा राजहरा भाजपा मंडल तथा प्रदेश ने मेरे नाम पर विचार कर मुझे जो दायित्व सौपा है l मैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और इस बार दल्ली राजहरा में नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनेगी यह मेरा आपसे वादा है lइस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद शंकर लाल साहू वार्ड नंबर 5 वार्ड , पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र चौधरी उर्फ मोनू भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे lSpread the lovePost navigationग्राम सिवनी में “जिला एवं सत्र न्यायालय ” भवन निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का कार्यकम हुआ संपन्न। दल्ली राजहरा नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने एवं देखरेख के अभाव के कारण दल्ली राजहरा की तरह उजड़ रहे हैं यहां की मिनी गार्डन !