दल्ली राजहरामंगलवार 24 दिसंबर 2024भोज राम साहू 9893765541वार्ड क्रमांक 26 एवम् 27 में श्री मद भागवत सप्ताह के आयोजन में सहयोग करने के लिए मातृ शक्तियो का सम्मान किया गया lआयोजित भागवत सप्ताह के उपरांत वार्ड की आयोजक समिति की 12 सदस्यों का सम्मान समाज सेवी बॉबी छतवाल द्वारा किया गया l आयोजक समिति की बहनों का सम्मान साल और श्री फल भेंट कर किया गया l अपने संबोधन में बॉबी छतवाल ने कहा कि भागवत सप्ताह का आयोजन करके वार्ड की बहनों ने धर्म कर्म के प्रति अपनी जो रुचि दिखाई है l वह सराहनीय है एवं बहुत ही जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने आगे कहा कि आज के युग में कोई यह नहीं कह सकता कि महिलाएं सिर्फ घर का काम ही कर सकती है और कुछ नहीं, एक नारी यदि चाह ले तो वह बड़े से बड़े कार्य को सम्पन्न के सकती है lचाहे वह धार्मिक,सामाजिक,या राजनीतिक कार्य ही क्यों ना हो। मंडल महामंत्री रमेश गुर्जर ने भी वार्ड की माताओं को उनके इस सराहनीय कार्य की बधाई दी।इन बहनों का सम्मान किया गया ललिता साहू, रखूं यादव, दुलारी यादव, सीमा यादव, पिला बाई, रेवती साहू, सरस्वती यादव,गुंजा बाई,गायत्री,चित्रश्वरी यादव ,खुशबू ,ये सभी माताएं महतारी वंदन का लाभ भी ले रही है ,इनसे महतारी वंदन योजना के विषय में चर्चा की दौरान लाभ ले रही बहनों ने बताया कि हर माह एक हजार रुपए बराबर उनके खाते में पहुंच रहे है l जब से विष्णु देव साय जी की सरकार आई है ,माताओं बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है lमहतारी वंदन की राशि से घर का खर्च चलाने मे काफी मदद मिल रही है। सभी ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद अदा किया।Spread the lovePost navigationमरार पटेल समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 29 दिसंबर को शहीद स्मारक भवन रायपुर में होगा संपन्न l पूर्व पार्षद एवं नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद शंकर साहू के नेतृत्व में नव निवार्चित मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंग गुड्डू मंडल महामंत्री रमेश गुर्जर का शिकारी बाबा वार्ड 5 में किया गया सम्मान l