दल्ली राजहरागुरुवार 26 अगस्त 2024भोज राम साहू 9893 765541लौह नगरी दल्ली राजहरा में कल भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रवादी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का 100 वीं जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया l अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रधानमंत्री के साथ-साथ कवि हृदय और राष्ट्र को सर्वोपरी मानने वाले व्यक्ति थे lअटल जी के विचार हैं l” छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता l ,आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं। ,मनुष्य जीवन अनमोल निधि है, पुण्य का प्रसाद है। हम केवल अपने लिए न जिएं, औरों के लिए भी जिएं । ,जीवन जीना एक कला है, एक विज्ञान है। दोनों का समन्वय आवश्यक हैl हम अहिंसा में आस्था रखते हैं और चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो । वे पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में कहा करते थे l ,मैं पाकिस्तान से दोस्ती करने के खिलाफ नहीं हूं। सारा देश पाकिस्तान से संबंधों को सुधारना चाहता है, लेकिन जब तक कश्मीर पर पाकिस्तान का दावा कायम है, तब तक शांति नहीं हो सकता ।”कल दल्ली राजहरा में भारतीय राजनीति के युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया l इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच मंडल अध्यक्षों जिसमें लोहारा से कुसुम शर्मा दल्ली राजहरा से महेंद्र सिंह ( गुड्डू ) कुसुमकसा से योगेंद्र सिन्हा , डौंडी से रुपेश नायक और रेगाडबरी से उत्तरा धीरेंद्र सहित भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुर्जर का प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर की द्वारा सम्मान किया गया lस्वागत भाषण में शीतल नायक ने कहा कि जब भी हम अटल जी की बात करते हैं कवि हृदय भारत रत्न और एक प्रेरणा पुरुष की छवि हमारे जेहन में उतर आता है l“हार नहीं मानूंगारार नहीं ठानुगाकाल के कपाल परलिखता मिटाता हूंगीत नया गाता हूं l”अटल जी के कविता से हमें प्रेरणा मिलती है आज हम उनकी 100 वी जयंती और उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं l आज इस अवसर पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं lपूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हमेशा भाजपा को विजय दिलाते आये हैं l दल्ली राजहरा के 38 बूथ में से कुछ एक को छोड़कर हम हमेशा जीतते आए हैं l नए अध्यक्ष महेंद्र भाई और महामंत्री रमेश गुर्जर से आशा करता हूं l जैसे पूर्व में जो हमारा वातावरण बना रहा वैसे ही एक जो एकजुटता बना कर रखें l इस बार फिर हम लोग नगरी निकाय चुनाव लड़ने जा रहे हैं l हमारा दुर्भाग्य है कि हम लोग आज तक दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष नहीं बना पाए l इस बार आप लोगों के सहयोग से दल्ली राजहरा में बीजेपी के अध्यक्ष बनेंगे l इसी आशा और विश्वास के साथ आप सबसे अनुरोध करता हूं कि हम सब मिलजुल कर जितने भी मनमुटाव और दूरियां है , उसे खत्म कर नए सिरे से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे l नगर पालिका चुनाव में मनभेद और मतभेद को भूलाकर काम करें l पार्टी जिसे भी टिकट दे , हमें उसे पूरी मेहनत और लगन से जिताना है l इस बार हमें थोड़ा सा भी अवसर नहीं चुकना है lमुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि आज हमारा भारतीय जनता पार्टी की देश में और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है l आज हम लोगों ने सुशासन दिवस पर संकल्प लिया है l आज इस समय एक संकल्प और लेते हैं की डौंडी लोहरा विधानसभा के सभी जगह में टीबल इंजन की सरकार बनाएंगे l भाजपा सदस्यता अभियान में हमारा विधानसभा क्षेत्र पूरे बालोद जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है l हमारा दुर्भाग्य रहा कि विधानसभा चुनाव में हमें हार मिली l लेकिन हम लोग एक परिवार की तरह चुनाव लड़े थे l आप लोगों का मुझे भरपूर सहयोग मिला l हम सभी को पार्टी की विचारधारा के तहत मिलकर काम करना है l भाजपा में चमत्कार होते रहते हैं आपका कार्य प्रणाली का पुरस्कार आपको अवश्य मिलेगा l आप मेहनत करें निस्वार्थ भाव से करें ! प्रदेश पदाधिकारी आपके कार्यों का सम्मान अवश्य करेंगे l आज राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और केंद्रीय मंत्री तोशम साहू आपके सामने प्रत्यक्ष उदाहरण है l उनकी भाजपा के प्रति कर्मठता का उन्हें पुरस्कार मिला है lदेश में मोदी जी और प्रदेश में विष्णु देव सरकार की हर योजनाओं को सबसे नीचे स्तर तक पहुंचा कर विकास के कार्यों को लेकर हमें चुनाव लड़ना है l हमें संगठन के रूप में अपने मंडल अध्यक्ष के नीचे काम करना है और भाजपा को विजय बनाना है l मैं सभी मंडल अध्यक्षों से भी अनुरोध करूंगा पूर्व पदाधिकारी का मार्गदर्शन और अपने से नीचे पदाधिकारीयो को साथ में लेकर चलें l सभी को साथ लेकर चलने से पार्टी का विकास होगा l हम धर्म के मार्ग और सनातन के मार्ग पर चलेंगे हमें निश्चित ही सफलता मिलेगी और हमारे विधानसभा क्षेत्र में टीबल इंजन की सरकार बनेगी lमंडल महामंत्री रमेश गुर्जर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर हम लोग निश्चित ही दल्ली राजहरा में टीबल इंजन की सरकार बनाएंगे l राजहरा नगर पालिका चुनाव में जो भी प्रत्याशी का नाम चयन होगा पूरी पार्टी उनके जीत पर एकजुट होकर काम करेगी l मैं आप सभी से अनुरोध है आप इतना याद रखेंगे हमारा प्रत्याशी कमल फूल है चाहे कमल फूल में किसी का भी चेहरा बना हो हमें उन्हें ही जिताना है lदल्ली राजहरा में 5000 से ऊपर भाजपा सदस्य बनाने पर जयदीप गुप्ता का सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों का भी सम्मान किया गया lइस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश सिंह , शीतल नायक, मनीष झा , महेंद्र सिंह महेश पांडेय , राजेश दसोडे , सुरेश जयसवाल , किरण सिन्हा , महेंद्र पिपरे , राकेश द्विवेदी , सौरभ लूनिया , संजीव सिंह जयदीप गुप्ता ,गीता मरकाम , सुशील झा ,नागेंद्र (मोनू ) चौधरी , विजय भान ,सुरेश जयसवाल , तोरण लाल साहू ,रमेश बैस , सुनील जैन , सिन्हा जी , रमेश मित्तल , रवि पाल , भूपेंद्र डहरवाल ,किरण सिन्हा , मदन माइती , टी ज्योति , शक्ति पाल ,कुमारी रावटे ,प्रदीप कौर सविता साहू , ममता नेताम प्रमिला पारकर ,सुखांतिन ठाकुर मिनी शर्मा , सत्या साहू , पूरोबी वर्मा , ललित विश्वकर्मा , उषा साहू , सुरेंद्र बेहरा , प्रदीप गुप्ता , दादू गुप्ता , मैजिक भाई , राकेश देवांगन ,नंदा पसीने , सुरेंद्र वर्मा मनन गुप्ता , पायल ठाकुर , गुलाब देवांगन रेणुका गंजीर हीरालाल पवार , उल्लास देवांगन रमेश जैन एवं बहुत से भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे lSpread the lovePost navigationगांव के धरोहर को संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है l :– संजय बैस जनपद सदस्य कुसुमकसा “लौह नगरी दल्ली राजहरा में आंध्र समिति ग्रुप के द्वारा स्व. गणेश शर्मा स्मृति में पांच दिवसीय फाइव ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आज संध्या 6:00 बजे होगा उद्घाटन l”