दल्ली राजहरा

रविवार 29 जनवरी 2024

भोजराम साहू 9893 765541

“आज संडे मेघा स्टोरी ” में आज रविवार 29 दिसंबर 2024 को पढ़िए खेल क्षेत्र के एक महान व्यक्तित्व की कहानी l लौह नगरी ” हमारा दल्ली राजहरा ” की स्टील मैन लखन लाल साहू की कहानी जो एक आम इंसान को कुछ ही दिनों में फौलाद में बदल कर रख देता है l खेलों के प्रति झुकाव और सीखने की ऐसी ललक की चार खेलो की पूरी बारीकियां में इन्हें महारत हासिल है l जिसके कारण दल्ली राजहरा का नाम देश में ही नहीं विदेशों में रोशन कर रहे हैं l

आज आपके सामने है दल्ली राजहरा के कराटे , म्यूथाई ,जूडो और कलारिपयट्टू के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक के साथ निर्णायक लखन लाल साहू की कहानी जिसकी फौलादी इरादे ने अनगिनत साधारण व्यक्ति को फौलाद में परिवर्तन कर दिया l

 

लखन लाल साहू की शुरुआत कराटे से हुई थी l जिनका गुरु और प्रशिक्षक थे दल्ली राजहरा के बीएसपी कर्मचारी चंद्रशेखर पसीने जिससे प्रोत्साहन के साथ उन्हें आगे बढ़ने में सहायता मिला l बात उन दिनों की है जब कराटे जैसे खेल विदेशी फिल्मों में ही हुआ करते थे l जहां युवा वर्ग विदेशी फिल्मी कलाकारों के द्वारा फिल्मों में दिखाई गये एक्शन दृश्य से इस ओर आकर्षित होते थे l

 

 

उन्होंने बताया कि मेरा मार्शल आर्ट के प्रति रुचि बचपन से ही था l लेकिन मेरे माता-पिता मेरी रुचि के ऊपर समर्थन से मुझे आगे बढ़ाने में प्रेरणा मिलते गया और मैं इस क्षेत्र में दिन-ब-दिन आगे बढ़ता गया और आज इस मुकाम पर पहुंचा हू l

मार्शल आर्ट से आत्मविश्वास मे बहुत ज्यादा वृद्धि होता है l वर्तमान स्थिति जो बन रही है जिससे महिलाओं का अकेला घर से बाहर निकलना बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है l सरकार के द्वारा कई कानून बनाए जा रहे हैं फिर भी महिलाओं के प्रति अपराध में कमी नहीं आ पा रही है इनके प्रति दरिंदगी बनी हुई है l महिलाएं सुरक्षित नहीं है इसके लिए मार्शल आर्ट एक बहुत बड़ा वरदान साबित हो रहा है l महिलाए अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं l स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है l

इन्होंने कराटे के गुरु संसाई दीपक ठाकुर जी , म्यूथाई के गुरु मास्टर उड़ी ( थाईलैंड )जूडो के गुरु सेंसाई अरुण द्विवेदी और कलारिपयट्टू के गुरु पी सृजन केरल से प्रशिक्षण लिया है l

उन्होंने बताया कि 28 साल के लंबे मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से लगभग 3000 से भी अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है l जो आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरियों में है l जिनमें से प्रमुख रूप से गीतांजलि ठाकुर ,अल्बर्ट कुजूर , कमल सिंह ठाकुर , हरबंस कौर , प्रणव शंकर साहू , अमन यादव और वाणी ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किए हैं l 

उन्होंने बताया कि स्वयं उन्हें अभी तक कई राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं साथ में थाईलैंड के द्वारा बेस्ट रेफरी का अवार्ड भी मिल चुका है l अभी तक 22 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के टेक्निकल ऑफीसर एवं कोच के रूप में नेतृत्व कर चुके हैं lमुझे मार्शल आर्ट की क्षेत्र में सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब मेरे द्वारा सिखाए गए बच्चे खेल के क्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

हमारे क्लब के खिलाड़ी नेशनल गेम्स में मेडल एवं खेलो इंडिया में भी लगातार पदक जीतकर नगर एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं l आगामी नेशनल गेम उत्तराखंड में भी क्लब के दो खिलाड़ियों का और बालोद जिले से कुल 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जो उत्तराखंड नेशनल गेम्स में हिस्सा लेंगे l

मैं यही संदेश देना चाहूंगा कि जो भी मार्शल आर्ट के खिलाड़ी हैं या मार्शल आर्ट करते हैं वह मन लगाकर अभ्यास करें और मार्शल आर्ट की क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर देश का नाम रोशन करें l l

 

संडे मेघा स्टोरी में आज बस इतना ही l यदि आपके पास भी ऐसा कोई शख्सियत हो तो आप मुझे आवश्यक जानकारी दें !

भोज राम साहू

9893765541

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!