दल्ली राजहरा मंगलवार 03 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ पावर कंपनी वाहन मालिक कल्याण संघ के आह्वान पर 3 नवंबर को हुआ एकदिवसीय पूर्ण कार्य बंद, कहा – बाहरी ठेकेदारों को लाभ, स्थानीय बेरोजगार होंगे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा विद्युत परिवहन संबंधी कार्यों के लिए निकाले गए ₹1400 करोड़ के ग्लोबल टेंडर के विरोध में छत्तीसगढ़ पावर कंपनी वाहन मालिक कल्याण संघ के आह्वान पर आज, 3 नवंबर 2026, मंगलवार को प्रदेशव्यापी एकदिवसीय पूर्ण कार्य बंद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रदेशभर में CSPDCL के अंतर्गत आने वाले सभी कार्य पूर्णतः बंद रहे। दल्ली राजहरा सहित बालोद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, चांपा, पाटन, कुनकुरी सहित सभी जोन में हड़ताल का असर देखा गया। संघ के दल्ली राजहरा निवासी सदस्य रूपलाल साहू ने बताया कि CSPDCL द्वारा जारी ग्लोबल टेंडर में डीएम और शर्तें इस प्रकार लगाई गई हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत आने वाला कोई भी स्थानीय वाहन मालिक या ठेकेदार उन शर्तों को पूरा नहीं कर सकता। इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ वासियों को ही बेरोजगार करने पर तुली हुई है।उन्होंने कहा कि यह सरासर अन्याय है। जब बाहर के ठेकेदार को टेंडर मिलेगा तो वह अपने राज्य के कर्मचारियों और वाहनों को छत्तीसगढ़ में काम पर लाएगा, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी और बढ़ेगी। इसी अन्याय के विरोध में आज का बंद किया गया। इस बंद को ए-क्लास ठेकेदार संघ का भी पूर्ण समर्थन मिला। बंद के दौरान ये सभी कार्य बंद रहे –1. सभी प्रकार की छोटी-बड़ी एवं विभागीय कार्यों में लगी गाड़ियों का संचालन पूर्णतः बंद रहा।2. TMC से संबंधित सभी कार्य बंद रहे।3. FOC से संबंधित सभी कार्य बंद रहे।4. CSPDCL के अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा संचालित अन्य सभी संबंधित कार्य भी बंद रहे।02 नवंबर को हुई थी निर्णायक बैठक –इससे पूर्व दिनांक 02.11.2026 को दोपहर 03:00 बजे कार्यपालक निदेशक (संचा. संधा.) कार्यालय में संघ के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किशन देवांगन (चांपा), कुणाल भाले (पाटन), शशांक दास (राजनांदगांव), माणिक लाल राय (कुनकुरी), अभिषेक सिंह, अशोक कुमार, परमेश्वर साहू, सूर्यनाथ तिवारी सहित प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में FOC एवं मेंटेनेंस गाड़ियों की समस्या, मैनपावर के वेतन, EPF, ESIC पर चर्चा हुई। संघ ने एकसूत्रीय मांग रखी कि निविदा क्रमांक TR-18 को निरस्त किया जाए। विभाग ने मांग को सक्षम अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया और दीपोत्सव पर्व को देखते हुए 07 नवंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विचार करने को कहा, लेकिन सहमति नहीं बनने पर संघ ने आज का प्रदेशव्यापी बंद किया।संघ ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या अधिकारी के विरोध में नहीं, बल्कि प्रदेश के वाहन मालिकों, ठेकेदारों और उनसे जुड़े परिवारों की आजीविका की रक्षा के लिए था।Spread the lovePost navigationदीपावली से पहले मजदूरों के घर जला खुशियों का दीप, देवदूत बने संजय बैस – साइबर सेल में होल्ड ₹4,06,725 की मजदूरी 10 दिन में कराई रिलीज ।