दल्ली राजहरा शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं पटवारी, 150 निलंबित, 4000 को नोटिस – मोर्चा ने कहा, दमन से नहीं दबेगा आंदोलन…!राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला बालोद अपनी जायज मांगों को लेकर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गुरुवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बालोद बस स्टैंड स्थित हड़ताल स्थल पर पहुंचकर मंच से मौखिक व लिखित रूप से समर्थन की घोषणा की।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष कॉ. जीत गुहा नियोगी, सचिव कॉ. बसंत रावटे, नगर अध्यक्ष दल्ली राजहरा कॉ. महेंद्र कुमार गंजिर, प्रवक्ता कॉ. ईश्वर निर्मलकर, कॉ. संजय सिंह, कॉ. शिवा सिंह, कॉ. नवल चन्द्राकर शामिल रहे।इस अवसर पर सरकार दादा, चन्द्रशेखर यादव, दयालु भण्डारी, ललित विश्वकर्मा, भोमराज, जीवन निर्मलकर सहित जन मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों साथी उपस्थित रहे। अभी तक नहीं ली सुध, उल्टा दमनपटवारी संघ जिला बालोद 13 अक्टूबर से जिला मुख्यालय बालोद के बस स्टैंड पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन अभी तक न तो प्रशासन ने इनकी सुध ली है, न ही शासन ने।उल्टे विरोध प्रदर्शन की शुरुआत से लेकर 12 नवंबर 2026 तक 150 पटवारियों को निलंबित व 4000 पटवारियों को नोटिस थमा दिया गया है। जिससे पटवारियों में शासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। पटवारियों की 4 प्रमुख मांगें1. धान खरीदी व्यवस्था, DCR भौतिक सत्यापन, एग्रीस्टेक, धान पंजीयन की व्यावहारिक समस्याओं को दूर करते हुए धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था की जाए।2. भौतिक सत्यापन को लेकर पटवारियों पर की गई निलंबन, स्थानांतरण की कार्यवाही शून्य की जाए, हड़ताल अवधि में पटवारियों पर निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, बर्खास्तगी की कार्यवाही शून्य की जाए।3. पटवारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए, एक ही बैच के पटवारियों का वेतन अलग-अलग बन रहा है। जिसकी वजह से कोष एवं लेखा में सत्यापन नहीं हो पा रहा है, साथ ही बहुत से पटवारियों से वेतन आहरण पश्चात ज्यादा वेतन बताकर रिकवरी की जा रही है।4. पटवारी पद से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की मांग, राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती बंद कर पूरे राजस्व निरीक्षक पद पर पटवारियों से भर्ती की जाए।कौन-कौन रहे मौजूदइस अवसर पर लोकेश कुमार साहू (जिलाध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ बालोद), सुरेश सिन्हा (जिला सचिव), यशवंत देवांगन (जिला प्रचार मंत्री), होमन साहू (डौण्डी तहसील अध्यक्ष), वीरेंद्र साहू, कार्तिक राम कौड़ो, जमील खान, हेमलाल ठाकुर, हुमन साहू सहित पटवारी संघ के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationउत्तर मंडल कांग्रेस ने लगाई जन चौपाल, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पर हुआ संवाद, बिजली बिल पर भी गरमाई चर्चा । पटवारियों की हड़ताल के समर्थन में कर्मचारी संगठनों ने भरी हुंकार, सरकार की दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा…!