दल्ली राजहरा शनिवार 14 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 रविवार को डूबते और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्यhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794571433001-1.mp4 लौह नगरी दल्ली राजहरा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। बीएसपी टाउनशिप स्थित छठ घाट पर सफाई, वेदी निर्माण और कृत्रिम तालाब में जल भरने का काम पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका द्वारा घाट परिसर और सड़क की सफाई कराई गई है।यूपी-बिहार समन्वय समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा स्थल का अवलोकन करने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू पहुंचे। उन्होंने पार्षद वार्ड क्रमांक 22 सुरेश कुमार जायसवाल के साथ घाट पर पूजा-अर्चना की और नगर पालिका परिषद की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पार्षद सुरेश जयसवाल ने बताया कि आज संध्या पूजा के लिए बेदी बनाई जाएगी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794571306954-1.mp4 डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य, यही है छठ की विशेषताhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794657588571.mp4हिंदू धर्म में हर पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, लेकिन छठ एक ऐसा पर्व है जहां डूबते सूर्य के साथ-साथ उगते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यही इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है।छठ पूजा में पुरोहित अर्थात पंडित की आवश्यकता नहीं होती। लोक गाथा और लोकगीत के साथ ही पूजा-अर्चना होती है। वैदिक काल से चली आ रही यह परंपरा सूर्य, जल, भूमि और कृषि के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करती है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794571172116.mp4यह पर्व मूलतः बिहार से प्रारंभ हुआ। संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए छठी मैया की पूजा की जाती है। छठी मैया से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, ऐसी मान्यता है। खदान के साथ आई ये परंपरा दल्ली राजहरा में खदान की शुरुआत के साथ रोजगार के लिए यूपी-बिहार से लोग यहां आए। रोजगार के साथ वे अपनी संस्कृति और परंपरा भी साथ लाए। तभी से यहां निवासरत यूपी-बिहार समुदाय के लोग छठ पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। इस पर्व के कारण विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक जगह मिलते हैं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/video_20261114_083459.mp4चार दिन का है छठ महापर्व प्रथम दिन – नहाए खाए, शुक्रवार 13 नवंबरपर्व की शुरुआत नहाए खाए से होती है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह नहा-धोकर पूजा करती हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। इस भोजन में लहसुन-प्याज निषिद्ध रहता है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794414399892.mp4बिहार के मोतीपुर पखंड में छठ पर्व की तैयारी https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794657629609.mp4दूसरा दिन – खरना, शनिवार 14 नवंबरखरना के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। शाम को पूड़ी और तस्मई (गुड़ की खीर) बनती है। तस्मई में एक बूंद पानी का प्रयोग नहीं होता और उसी गाय का दूध उपयोग होता है जिसका बछड़ा जीवित हो। सूर्यास्त के बाद पूजा कर प्रसाद ग्रहण कर उपवास का पारण करती हैं।( फाइल फोटो छठ पूजा 2025)तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य, रविवार 15 नवंबरइस दिन व्रती महिलाओं का लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास फिर शुरू हो जाता है। परिवार के बच्चे-युवा दलिया और सूप तैयार करते हैं, जिसमें ठेकुआ, लडुआ, गन्ना, संतरा, सेब, मूली, केला, मूंगफली, मकई आदि होता है। घर के पुरुष डलिया सिर पर लेकर घाट जाते हैं। व्रती महिलाएं जल में स्नान कर ढलते सूर्य की वंदना करती हैं।(फाइल फोटो छठ पूजा 2025)चौथा दिन – उषा अर्घ्य, सोमवार 16 नवंबरयह अंतिम दिन होता है। सुबह 4 बजे से ही लोग अपने-अपने घरों से छोटी-छोटी टोलियां बनाकर, कोई बैंड-बाजे के साथ तो कोई छठी मैया के लोकगीत गाते हुए घाट पहुंचते हैं। हजारों की भीड़ में व्रती महिलाएं पानी में उतरकर सूर्योदय का इंतजार करती हैं। सूर्य प्रकट होते ही जल और दूध से अर्घ्य दिया जाता है। (फाइल फोटो छठ पूजा 2025)कौन हैं छठी मैया मार्कंडेय पुराण के अनुसार सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी ने अपने आप को छह भागों में विभाजित किया। छठवें अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृ देवी माना गया। इन्हें ब्रह्मा की मानस पुत्री भी कहा जाता है। इस पूजा के माध्यम से व्रती भगवान सूर्य को धन्यवाद देते हैं और माता गंगा-जमुना को साक्षी मानकर अर्घ्य देते हैं। (फाइल फोटो छठ पूजा 2025)छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, संयम, शुद्धता और प्राकृतिक नियमों के साथ जीवन जीने की सीख भी देता है। 36 घंटे निर्जला उपवास, जमीन पर सोना, क्रोध और कटु वचन से दूर रहना, शांत मन से पूजा करना – यही इस पर्व की आत्मा है। नोट :–छठ पूजा की बधाई संदेश न्यूनतम कीमत पर हमारे चैनल के साथ आप अपनों को दे सकते हैं संपर्क करें…! __9893765541Spread the lovePost navigationगांधी विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने फैंसी ड्रेस, गीत और कविता से जीता दिल । बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ₹ 1,91,631 के माल सहित नशे के सौदागर गिरफ्तार , NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई ।